[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान वाहन जांच के दौरान गिरने से युवक की गयी जान

वाहन जांच के दौरान गिरने से युवक की गयी जान

0
वाहन जांच के दौरान गिरने से युवक की गयी जान
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, सीवान. नगर थाना क्षेत्र के अस्पताल मोड़ पर वाहन जांच के दौरान एक युवक की मौत हो गई.मृतक की पहचान यूपी के कुशीनगर जिले के तमकुही थाना क्षेत्र के लतवा मुरलीधर निवासी 35 वर्षीय मनोज कुशवाहा के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मनोज अपने दो साथियों के साथ एक बाइक पर सवार होकर सीवान ऑटो की खरीदारी करने जा रहा था. वे लोग अस्पताल मोड़ पर ही पहुंचे थे जहां पुलिस वाहन जांच कर रही थी. एक बाइक पर सवार तीन लोग होने के कारण पुलिस बाइक को रोक दी और कागजात की जांच करने लगी .जांच के दौरान अचानक मनोज वहीं पर गिर पड़ा जहां उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.नगर इंस्पेक्टर का कहना हैं कि जाम होने के कारण ट्रैफिक पुलिस द्वारा रूट को चलाया जा रहा था.तभी अचानक बाइक पर पीछे बैठा युवक गिर गया. जिसे जवानों द्वार अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी मौत हो गई. परिजनों का आरोप हैं कि पुलिस की प्रताड़ना के कारण मनोज को दिल का दौरा पड़ा. गंभीर हालत में पुलिसकर्मियों ने उसे एंबुलेंस के बजाय रिक्शे से अस्पताल भेजा. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए शव को एंबुलेंस से उसके पैतृक गांव लतवा मुरलीधर, कुशीनगर भिजवा दिया. इधर शव मनोज के पैतृक गांव पहुंचते ही परिजनों में शोक छा गया. मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने घटना पर रोष व्यक्त करते हुए सवाल उठाया है कि यदि युवक की हालत गंभीर थी, तो उसे समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा क्यों नहीं दी गई और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, इसकी जांच होनी चाहिए. दो भाइयों में छोटा था मनोज परिजनों ने बताया कि मनोज दो भाइयों में छोटा था.परिवार का खर्च चलाने के लिए मनोज विदेश में रहकर मजदूरी करता था. हाल ही में वह विदेश से घर आया हुआ था और ऑटो रिक्शा खरीदने के लिए सीवान आया था जहां उसकी मौत हो गई .इधर मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel