[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान मैट्रिक परीक्षा में 826 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

मैट्रिक परीक्षा में 826 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

0
मैट्रिक परीक्षा में 826 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि,सीवान. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा मंगलवार से जिले के 53 केंद्रों पर शुरू हुई. पहली पाली में 26 हजार 130 और दूसरी पाली में 26 हजार 542 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. जबकि दोनों पालियों में 826 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. कदाचार के आरोप में एक भी परीक्षार्थी का किसी भी केंद्र से निष्कासन की सूचना नहीं मिली. कदाचारमुक्त, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संचालन को लेकर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग की ओर से सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई थी. वहीं निर्धारित समय से देरी से पहुंचने पर कुछ परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं मिली. देर से पहुंचे परीक्षार्थियों ने रोते हुए कहा कि जाम के कारण पहुंचने में लेट हुआ, लेकिन किसी ने भी उनकी एक नहीं सुनी. शहर के डीएवी हाइस्कूल सह राजकीय इंटर कालेज, वीएम हाइस्कूल सह इंटर कालेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी दौड़ते-भागते पहुंचे. जिला शिक्षा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पहले दिन हिंदी/मातृभाषा विषय की परीक्षा ली गई.पहली पाली की परीक्षा में आवंटित कुल 26 हजार 586 परीक्षार्थियों को शामिल होना था. इसमें 26 हजार 130 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 456 अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 26 हजार 912 में से 26 हजार 542 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 370 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. परीक्षा शुरू होने के पूर्व मुख्य प्रवेश गेट पर हीं महिला परीक्षार्थियों की महिला वीक्षक व कर्मी तथा छात्रों की पुरूष वीक्षकों द्वारा सघन तलाशी ली गई. पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली. इधर ट्रैफिक की परेशानी से बचने के लिए परीक्षार्थी अपने अभिभावकों के साथ समय से काफी पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए थे. सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी.परीक्षा प्रारंभ होने के बाद जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा, सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित महाराजगंज एसडीओ अनिता सिन्हा व एसडीपीओ अमन ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel