[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान स्टेशन मास्टर का बेटा बना प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, सीवान के लाल ने बताया कैसे की BPSC की तैयारी

स्टेशन मास्टर का बेटा बना प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, सीवान के लाल ने बताया कैसे की BPSC की तैयारी

0
स्टेशन मास्टर का बेटा बना प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, सीवान के लाल ने बताया कैसे की BPSC की तैयारी
दिनेश कुमार चौधरी परिजन के साथ

70th BPSC Result : (उमा शंकर) सीवान नगर पंचायत हसनपुरा निवासी दिनेश कुमार चौधरी ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता हासिल कर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी (Block Welfare Officer) पद पर चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और पूरे हसनपुरा क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

पहले ही प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता

दिनेश कुमार चौधरी, रामजी चौधरी के पुत्र हैं. उनके पिता वर्तमान में बनकटा रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता गृहिणी हैं. तीन भाइयों में सबसे बड़े दिनेश ने पहले ही प्रयास में बीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर मिसाल पेश की है.

Siwan News : दिल्ली में रहकर की कड़ी मेहनत

दिनेश ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में रहकर नियमित 8 से 9 घंटे अध्ययन किया. कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाइयों और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया.

BPSC Success Story: युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

मीडिया से बातचीत में दिनेश कुमार चौधरी ने कहा कि यदि व्यक्ति के भीतर हौसला, धैर्य और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती. उन्होंने युवाओं से निरंतर मेहनत करने और असफलताओं से न घबराने की अपील की.

फूल-माला पहनाकर किया गया स्वागत

सफलता की खबर मिलते ही परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई. लोगों ने फूल-माला पहनाकर दिनेश का स्वागत किया और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया.

बधाई देने वालों का लगा तांता

इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश गुप्ता, उप चेयरमैन प्रतिनिधि तबरेज आलम उर्फ सोनू, जयशंकर प्रसाद, मोहम्मद इस्माइल, प्रभुजी चौधरी, भगवान जी चौधरी, महावीर चौधरी, गुड्डू चौधरी, दादी चंद्रावती देवी, चाची बिंदू देवी और रमिता देवी समेत कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.

Also Read : ‘भरत तिवारी को SDM ने दी थी जान से मारने की धमकी, इसीलिए खरीदी पिस्टल’, ग्रामीणों ने किए कई खुलासे

Previous article बगहा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, डीआईजी और एसपी ने किया सामूहिक योगाभ्यास
Next article बाल संरक्षण मामलों में समन्वित कार्रवाई पर जोर, डीएम ने दिये आवश्यक निर्देश
Avatar Of Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel