[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान शिक्षकों के चयन से पहले आयीं 60 आपत्तियां

शिक्षकों के चयन से पहले आयीं 60 आपत्तियां

0
शिक्षकों के चयन से पहले आयीं 60 आपत्तियां
सांकेतिक तस्वीर

सीवान. सभी 19 प्रखंडों में चयनित मॉडल विद्यालयों में शिक्षक चयन प्रक्रिया के लिए साक्षात्कार के बाद 60 दावा-आपत्तियां सामने आया है. इन दावा आपत्तियों की पैनल में शामिल पदाधिकारियों के स्तर से गहनता पूर्वक जांच की जा रही है. इसके निराकरण के बाद अंतिम सूची तैयार कर ली जाएगी. डीपीओ माध्यमिक कुमार अभिजीत ने बताया कि प्रक्रिया अंतिम चरण में है. जल्द हीं चयनित शिक्षकों की सूची जिला के एनआईसी पर अपलोड कर दी जाएगी. बता दें कि 22 अप्रैल को कक्षा नौवीं व 10 वीं के लिए सभी प्रखंडों के लिए शिक्षकों का साक्षात्कार किया गया। वहीं 27 अप्रैल को कक्षा 11वीं व 12वीं के लिए आंदर, बड़हरिया, बसंतपुर, भगवानपुर हाट, दारौंदा, दरौली, गोरेयाकोठी, गुठनी, हसनपुरा, हुसैनगंज, लकड़ी नबीगंज, महाराजगंज, नौतन, पचरूखी, रघुनाथपुर, सिसवन व दरौली प्रखंड के लिए तथा 28 अप्रैल को इसी वर्ग के लिए मैरवा व सीवान सदर प्रखंड के लिए शिक्षक आवेदकों का साक्षात्कार किया गया था. इन विद्यालयों का मॉडल स्कूल के लिए किया गया है चयन : गौर करने वाली बात है कि सदर प्रखंड अंतर्गत वीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज का चयन माडल स्कूल के लिए किया गया है. वहीं आंदर प्रखंड में रामावतार उच्च विद्यालय भवराजपुर, बड़हिरया में जीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज, बसंतपुर में अपग्रेडेड उच्च विद्यालय हरायपुर, भगवानपुर हाट में उच्च विद्यालय महमदा, दरौली में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बलहू बालिका व दारौंदा में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय का चयन किया गया है. जबकि गोरेयाकोठी प्रखंड में नारायण कर्मयोगी उच्च विद्यालय, गुठनी में लोकमान्य तिलक उच्च विद्यालय, हसनपुरा में पब्लिक उच्च विद्यालय, हुसैनगंज में अपग्रेडेड उच्च विद्यालय बड़रम, लकड़ी नबीगंज में सीनियर सेकेंडरी स्कूल नबीगंज बाजार, महाराजगंज में महात्मा गांधी उच्च विद्यालय गौर, मैरवा में हरेराम हाईस्कूल सह इंटर कालेज, नौतन में गंगा बख्श कनौडिया उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज शाहपुर, पचरूखी में गंडक उच्च विद्यालय तरवारा, रघुनाथपुर में किसान मजदूर उच्च विद्यालय, सिसवन में मधुसूदन उच्च विद्यालय छितौली व जीरादेई में राजवंशी देवी उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज ठेपहां का चयन माडल स्कूल के लिए किया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel