[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीबीसीएस फोर्थ सेमेस्टर परीक्षा में 39 अनुपस्थित

सीबीसीएस फोर्थ सेमेस्टर परीक्षा में 39 अनुपस्थित

0
सीबीसीएस फोर्थ सेमेस्टर परीक्षा में 39 अनुपस्थित
सांकेतिक तस्वीर

सीवान. जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के तत्वावधान में आयोजित सीबीसीएस सत्र 2023-27 के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार को जिले के चार केंद्रों पर निष्पक्ष, कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई. परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा दोपहर 1.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की गई. सभी परीक्षार्थी समय से अपने-अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंच गए थे, जिनकी गहनतापूर्वक जांच के बाद उनको परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराया गया. परीक्षा के पहले दिन सोमवार को दोनों पालियों में 39 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. शहर के विद्या भवन महिला महाविद्यालय की केंद्राधीक्षक डा. पूजा कुमारी ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा में कुल 227 परीक्षार्थियों को शामिल होना था. इसमें 225 उपस्थित रहे, जबकि दो अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में कुल आवंटित 290 में शत प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. वहीं जेडए इस्लामिया पीजी कालेज के केंद्राधीक्षक इद्रीश आलम ने बताया कि पहली पाली में कुल आवंटित 766 में 760 उपस्थित हुए, जबकि छह अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में कुल 651 में 649 उपस्थित रहे, जबकि दो ने परीक्षा छोड़ दी. इसी प्रकार दारोगा प्रसाद राय महाविद्यालय के केंद्राधीक्षक ने धनंजय यादव ने बताया कि प्रथम पाली मेें कुल 424 में 417 उपस्थित एवं सात अनुपस्थित तथा द्वितीय पाली में कुल 685 में 676 उपस्थित एवं नौ अनुपस्थित रहे. जबकि डीएवी कालेज में पहली पाली में कुल 576 में 571 उपस्थित एवं पांच अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में कुल 565 में 557 उपस्थित रहे, जबकि आठ ने परीक्षा छोड़ दी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel