[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान इंटर परीक्षा में 222 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

इंटर परीक्षा में 222 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

0
इंटर परीक्षा में 222 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, सीवान. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में जारी इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को दूसरी पाली में एक परीक्षार्थी को नकल करते पकडे जाने पर निष्कासित कर दिया गया. परीक्षा का यह निष्कासन परीक्षा केंद्र राजा सिंह कॉलेज से हुई. वहीं सभी 53 केंद्रों पर दाे पालियों में शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजित हुई. जानकारी के अनुसार मंगलवार को पहली पाली में विज्ञान व कला संकाय के लिए गणित तथा दूसरी पाली में कला संकाय के राजनीति विज्ञान व ऐच्छिक के तहत फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा ली गई. परीक्षा को लेकर सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राएं जुटने लगे थे. केंद्राधीक्षक एवं दंडाधिकारियों द्वारा एक-एक कर सभी परीक्षार्थियों की जांच कर परीक्षा कक्ष में प्रवेश कराया गया. जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से मिली जानकारी पहली पाली की परीक्षा में जहां 15 हजार 293 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था. इसमें से 15 हजार 176 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 117 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में जहां कुल आठ हजार 476 परीक्षार्थियों में से 8371 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि 105 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष गुप्ता व एसडीपीओ अजय कुमार सिंह के अलावा महाराजगंज अनुमंडल पदाधिकारी अनिता सिन्हा, एसडीपीओ अमन सहित अन्य अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए नकल मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर केंद्राधीक्षकों को निर्देश देते रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel