[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान परिचारी पद की लिखित परीक्षा में 14237 रहे अनुपस्थित

परिचारी पद की लिखित परीक्षा में 14237 रहे अनुपस्थित

0
परिचारी पद की लिखित परीक्षा में 14237 रहे अनुपस्थित
सांकेतिक तस्वीर

सीवान. केंद्रीयकृत चयन एवं नियुक्ति समिति के तहत सिविल कोर्ट में परिचारी (सामान्य/आदेशपाल) पद पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन रविवार को 17 केंद्रों पर कदाचारमुक्त, निष्पक्ष एवं स्वच्छ वातावरण में परीक्षा आयोजित हुई. जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पहली पाली में कुल आवंटित 10 हजार 804 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होना था. इसमें 3643 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 7161 ने परीक्षा छोड़ दी. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में कुल आवंटित 10 हजार 804 अभ्यर्थियों में से 3728 उपस्थित रहे, जबकि 7076 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियाें ने बताया कि सामान्य विज्ञान के प्रश्न आसान थे. वहीं विज्ञान, गणित ने थोड़ा परेशान किया, जबकि गणित के फार्मूला बेस्ड प्रश्नों में अभ्यर्थी उलझे रहे. वहीं परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक व दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक ली गई. हालांकि किसी भी केंद्र से परीक्षा में कदाचार की कोई सूचना नहीं है. परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला. निर्धारित समयानुसार सभी अभ्यर्थियों की गहनता पूर्वक जांच पड़ताल के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराया गया. इस दौरान पुरूष अभ्यर्थियों की वीक्षकों एव महिला अभ्यर्थियों की महिला वीक्षकों व महिला जवानों द्वारा जांच की गई.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel