[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान लोक अदालत में 1378 मामलों का हुआ निष्पादन

लोक अदालत में 1378 मामलों का हुआ निष्पादन

0
लोक अदालत में 1378 मामलों का हुआ निष्पादन
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि,सीवान. शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में कुल 1378 मामलों का निष्पादन 15 न्यायिक पीठ के माध्यम से किया गया. निष्पादित मामलों में सर्वाधिक बैंकों से जुड़े 766 मामले रहे. जिसमें पक्षकारों ने ऋण के भुगतान से जुड़े अपने मामलों को त्वरित या किस्त के भुगतान के शर्त पर अपने मामलों का निस्तारण कराया. बैंकों ने लक्ष्य तीन करोड़ का रखा था. फौजदारी के 496 और ग्राम कचहरी के 33 मामले भी निष्पादित किए गए. प्रभारी अपर जिला न्यायाधीश ए एस के त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा कि दूर-दूर से पक्षकार आए हैं. इसलिए उनकी भावनाओं का कदर करते हुए न्यायिक पदाधिकारी एवं अन्य विभाग के पदाधिकारी को चाहिए कि वह लचीला रुख अपनाएं ताकि पक्षकार इसका लाभ उठाकर आधिकाधिक मामलों का निस्तारण करा सके. उद्घाटन सत्र में सभी न्यायिक पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, बैंकों के अधिकारी भी उपस्थित थे. 15 न्यायिक पीठ में एक-एक न्यायिक पदाधिकारी क्रमशः मुख्य प्रिंसिपल जज मनोज सिंह, अपर जिला न्यायाधीश उमाशंकर, राजेश कुमार द्विवेदी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, अमन पपनाइ, एसडीजेएम सुरभि सिंघानिया, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कमलेश कुमार सिंह, शिवम प्रताप सिंह, अजय कुमार मिश्र, यतेंद्र सिंह,आशुतोष गौतम, विकास कुमार, कुमारी अनामिका एवं अश्विनी कुमार की उपस्थिति रही. सहयोगी के रूप में पैनल अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह, जीवनाथ पाठक, मोहम्मद कलीमुल्लाह, आशीष विजयादित्य, पंकज कुमार सिंह, उत्तम कुमार सिंह, संगीता सिंह, अमरिंदर कुमार सिंह, ईश्वर चंद्र महाराज, अनिल तिवारी, गणेश राम, परशुराम सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, प्रेमचंद महाराज एवं वीर प्रताप की उपस्थिति थी. प्राधिकार के सचिव न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह, अपर जिला न्यायाधीश एस के त्रिपाठी, प्रिंसिपल जज मनोज सिंह, अपर जिला न्यायाधीश उमाशंकर एवं अन्य प्रत्येक पीठ में जाकर कार्यों का लेखा-जोखा भी लिया एवं आ रही बाधा को दूर कर मामलों के निस्तारण में सहयोग प्रदान किया. समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रभारी न्यायाधीश यस के त्रिपाठी ने इस कार्य में लगे सभी लोगों को साधुवाद दिया है और कहा कि उनके सहयोग से यह उपलब्धि हासिल की गई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel