[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार राशन पाने वाले सभी लाभार्थी 30 जून तक कर लें यह काम, नहीं तो कट जाएगा नाम…

राशन पाने वाले सभी लाभार्थी 30 जून तक कर लें यह काम, नहीं तो कट जाएगा नाम…

0
राशन पाने वाले सभी लाभार्थी 30 जून तक कर लें यह काम, नहीं तो कट जाएगा नाम…
राशन पाने वाले सभी लाभार्थी 30 जून तक कर लें यह काम

Siwan: खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन पाने वाले सभी लाभार्थियों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है. राशन कार्ड में जिन सदस्यों का नाम अंकित है और अगर ई-केवाईसी 30 जून तक नहीं करा पाएं तो, वे भविष्य में खाद्यान लाभ से वंचित हो जाएंगे. जानकारी के मुताबिक अभी तक महज 25 फीसदी लाभार्थियों ने ही ई-केवाईसी कराई है.

जबकि अभी भी 75 फीसदी लाभार्थी ई-केवाईसी नहीं कराई है. विभाग ने सख्ती बरतते हुए कहा है कि ई-केवाईसी नहीं कराने वाले लाभार्थियों का नाम राशन कार्ड से काट दिया जाएगा. इसको लेकर उपभोक्ताओं को अंतिम मौका दिया गया है.

30 जून तक करा लें केवाईसी

राशन कार्ड में जिन भी सदस्यों का नाम है उनको हर हाल में 30 जून तक ई-केवाईसी करा लेना अनिवार्य है. जो भी उपभोक्ता द्वारा लापरवाही बरती जाएगी, ई-केवाईसी नहीं कराई जाएगी. उनको खाद्यान लाभ से वंचित होना पड़ सकता है. इतना ही नहीं उनका नाम भी राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा.

जिला आपूर्ति पदाधिकारी सीमा कुमारी ने बताया कि सभी डीलरों को निर्धारित समयावधि में इस कार्य को शत प्रतिशत पूरा करने को निर्देश दिया गया है. इससे पहले 15 जून तक का समय लाभर्थियों को दिया गया था. अब बढ़ाकर 30 जून तक कर दिया गया है.

जिले में लाभार्थियों की है इतनी संख्या…

जिला आपूर्ति शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत राशन कार्ड की संख्या 528037 है. इसके अंतर्गत 25 लाख 91 हजार 447 लाभार्थी हैं. इसमें अंत्योदय अन्न योजना के तहत दो लाख 42 हजार 425 लाभुक व प्राथमिकता घरेलू (पीएचएच) के तहत 23 लाख 52 हजार 965 लाभार्थी शामिल हैं.

सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि बहुत सारे उपभोक्ताओं की मृत्यु हो जाती है. उसके बाद भी उनके नाम पर राशन का उठाव होता रहता है. इन्हीं सब कारणों को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है. ताकि इस बात का पता चल सके कि वास्तव में कितने लाभार्थी हैं, जो राशन उठा रहे हैं.

Previous article पटना जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव में अंजू देवी जीतीं, रेहाना परवीन को मिले 5 वोट, पूर्व अध्यक्ष ने किया मतदान का बहिष्कार
Next article अब सिर्फ झांसी ही क्यों…इन जगहों को भी करिए विजिट, आंखों के सामने छा जाएगा अंग्रेजों का जुल्मो-सितम
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel