[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी Sitamarhi : गोयनका कॉलेज की छात्रा से छेड़खानी करता युवक गिरफ्तार

Sitamarhi : गोयनका कॉलेज की छात्रा से छेड़खानी करता युवक गिरफ्तार

0
Sitamarhi : गोयनका कॉलेज की छात्रा से छेड़खानी करता युवक गिरफ्तार

Sitamarhi : सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गोयनका कॉलेज की विवाहित छात्रा से छेड़खानी करते युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार सत्यम कुमार, नगर के जानकी स्थान निवासी जय किशोर साह का पुत्र है. नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विनय प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त महिला गोयनका कॉलेज की छात्रा है. वह परीक्षा देकर पति के साथ घर जा रही थी. इसी दौरान उक्त युवक ने उससे छेड़खानी किया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. 390 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार परिहार. पुलिस ने मानिकपुर मुशहरनिया गांव से 390 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसकी बाइक भी जब्त कर ली है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान सिरसिया गांव निवासी राजेश कुमार एवं धामीटोल निवासी अनिकेत कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिक दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गलत काम की नियत से तीन लड़कियों का अपहरण रून्नीसैदपुर. थाना क्षेत्र के एक गांव की तीन नाबालिग लड़कियों को गलत काम कराने की नियत से बहला फुसलाकर घर से भगा ले जाने व छुपाकर रखने की बाबत एक आवेदन स्थानीय थाना में दी गयी है. लापता लड़की के पिता के द्वारा दिये गये आवेदन में बताया गया है कि विगत दो सितंबर के दोपहर से ही उनकी एवं उनके पड़ोस की दो अन्य लड़कियां घर से गायब है. तीनों की उम्र 14 वर्ष, 15 वर्ष व 17 वर्ष बतायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel