[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी जिले के नौ केंद्रों पर सिपाही पद की लिखित परीक्षा आज, प्रशासनिक तैयारी पूरी

जिले के नौ केंद्रों पर सिपाही पद की लिखित परीक्षा आज, प्रशासनिक तैयारी पूरी

0
जिले के नौ केंद्रों पर सिपाही पद की लिखित परीक्षा आज, प्रशासनिक तैयारी पूरी

डुमरा. केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अंतर्गत बिहार पुलिस में सिपाही के रिक्त पद पर चयन के लिए बुधवार को जिले के नौ केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित होगी. उक्त परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. स्वच्छ व शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा सम्पन्न कराने को लेकर डीएम रिची पांडेय व एसपी मनोज कुमार तिवारी ने सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी को प्रतिनियुक्त किया है. साथ ही सभी केंद्रों के गतिविधियों पर नजर रखने व विधि व्यवस्था को लेकर उड़नदस्ता टीम का गठन किया है. बताया गया कि उक्त परीक्षा 7 अगस्त के बाद 11 अगस्त, 18 अगस्त, 21 अगस्त, 25 अगस्त व 28 अगस्त को परीक्षा एकल पाली में 12 बजे मध्याह्न से 2 बजे अपराह्न तक आयोजित किया जायेगा.

–केंद्रवार परीक्षार्थियों की संख्या

परीक्षा केंद्र संख्या

सीतामढ़ी उच्च विद्यालय डुमरा 800

कमला बालिका उच्च विद्यालय 800

एमआरडी बालिका उच्च विद्यालय 550

श्री लक्ष्मी उच्च विद्यालय 400

श्री मथुरा उच्च विद्यालय 400

नगरपालिका मध्य विद्यालय भवदेपुर 280

ओरियंटल मध्य विद्यालय 280

मध्य विद्यालय चकमहिला 280

मध्य विद्यालय मधुबन 240

–समाहरणालय में नियंत्रण कक्ष होगा स्थापित

बताया गया कि अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग टाइम 9:30 बजे पूर्वाह्न होगा. अभ्यर्थियों का 11 बजे पूर्वाह्न तक ही प्रवेश होगा. प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाएगी. अभ्यर्थी को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन व किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ प्रवेश नहीं दिया जाएगा. केंद्र के आसपास के फोटो स्टेट दुकानों, गेस्ट हाउस व कोचिंग सेंटर पर निगरानी रखने का निर्देश दिए गए. वहीं सोशल मीडिया पर पैनी नजर रहेगी. अफवाह फैलाने की कोशिश करने वालो के विरुद्ध विधि सम्मत कड़ी कारवाई की जाएगी. जिला स्तर पर समाहरणालय परिसर स्थित विमर्श कक्ष में जिला नियंत्रण कब स्थापित किया गया है. जिसका दूरभाष संख्या 06226-250317 एवं 250318 है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel