[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी सोनाखान, कटौझा व सुंदरपुर के समीप जलस्तर लाल निशान पार

सोनाखान, कटौझा व सुंदरपुर के समीप जलस्तर लाल निशान पार

0
सोनाखान, कटौझा व सुंदरपुर के समीप जलस्तर लाल निशान पार

डुमरा. जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बागमती व अधवारा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है. कई स्थानों पर वृद्धि रिकॉर्ड किया गया है. जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को बागमती नदी का जलस्तर सोनाखान में 40 सेमी व कटौझा में 55 सेमी तो अधवारा नदी का जलस्तर सुंदरपुर के समीप 40 सेमी खतरा के निशान से ऊपर पहुंच गया है. वहीं झीम व लालबकया नदी के जलस्तर में वृद्धि रिकॉर्ड किया गया है. — नदियों के जलस्तर की प्रवृति स्थान नदी जलस्तर (मीटर) प्रवृति ढेंग रेलवे पुल बागमती 70.80 गिरावट सोनाखान बागमती 69.20 गिरावट डुब्बाघाट बागमती 61.02 गिरावट चंदौली बागमती 58.97 वृद्धि कटौझा बागमती 55.55 वृद्धि सोनबरसा झीम 80.30 गिरावट सुंदरपुर अधवारा 62.10 वृद्धि पुपरी अधवारा 53.00 वृद्धि गोआवाडी लालबकया 70.45 वृद्धि — मंगलवार को जिले में हुई 64.6 एमएम बारिश जिले में सोमवार की देर रात से मंगलवार के सुबह तक जमकर बारिश हुई. जिससे जगह-जगह जलजमाव का नजारा देखने को मिला. कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 64.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया. सबसे अधिक बारिश बथनाहा में रिकॉर्ड किया गया है. यहां 144.8 एमएम बारिश हुई है. जबकि सबसे कम बारिश रुन्नीसैदपुर में हुआ है. यहां महज 9.2 एमएम रिकॉर्ड किया गया है. –प्रखंडवार बारिश का रिकॉर्ड प्रखंड वर्षापात बैरगनिया 80.06 एमएम बाजपट्टी 50.08 एमएम बथनाहा 144.08 एमएम बेलसंड 55.00 एमएम बोखरा 62.08 एमएम चोरौत 40.02 एमएम डुमरा 92.06 एमएम मेजरगंज 45.00 एमएम नानपुर 28.08 एमएम परिहार 58.08 एमएम परसौनी 86.02 एमएम पुपरी 23.06 एमएम रीगा 100.04 एमएम रुन्नीसैदपुर 09.02 एमएम सोनबरसा 55.06 एमएम सुप्पी 77.02 एमएम सुरसंड 86.08 एमएम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel