[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी सीतामढ़ी: हत्या-लूट के वांछित दो इनामी बदमाश, विकेश और समरजीत ने कोर्ट में किया सरेंडर

सीतामढ़ी: हत्या-लूट के वांछित दो इनामी बदमाश, विकेश और समरजीत ने कोर्ट में किया सरेंडर

0
सीतामढ़ी: हत्या-लूट के वांछित दो इनामी बदमाश, विकेश और समरजीत ने कोर्ट में किया सरेंडर

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

Sitamarhi News: सीतामढ़ी पुलिस की लगातार दबिश और कार्रवाई के बाद हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में वांछित दो इनामी अपराधियों ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.

हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में थे वांछित

आत्मसमर्पण करने वालों में सहियारा थाना क्षेत्र के मटियार कला निवासी विकेश दास और बथनाहा थाना क्षेत्र के मजगावा हरसिंगपुर निवासी समरजीत यादव शामिल हैं.

पुलिस के अनुसार, विकेश दास के खिलाफ हत्या, डकैती, रंगदारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े 11 मामले दर्ज हैं. इनमें सहियारा थाना कांड-49/2015, कन्हौली थाना कांड-75/2022 और बथनाहा थाना कांड-85/2013 जैसे गंभीर मामले शामिल हैं.

वहीं समरजीत यादव पर आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और लूट से जुड़े कई मामले दर्ज बताए गए हैं.

कचोर पंचायत मुखिया हत्याकांड में पूछताछ की तैयारी

पुलिस का कहना है कि दोनों अभियुक्तों से आगे पूछताछ कर अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच की जाएगी.

बताया जा रहा है कि मधुरेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना मिश्रा हत्याकांड और राजू कुशवाहा हत्या मामले में पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है.

सूत्रों के अनुसार, मुखिया हत्याकांड में विकेश दास की संलिप्तता की बात सामने आ रही है.

लगातार पुलिस दबिश के बाद किया सरेंडर

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि लगातार छापेमारी और दबाव के कारण दोनों अभियुक्तों ने आत्मसमर्पण का रास्ता चुना.

पुलिस अब दोनों के आपराधिक नेटवर्क और सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel