[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी मामूली कहासुनी के विवाद में चाकू घोंपकर चाचा की हत्या

मामूली कहासुनी के विवाद में चाकू घोंपकर चाचा की हत्या

0
मामूली कहासुनी के विवाद में चाकू घोंपकर चाचा की हत्या

परिहार (सीतामढ़ी) थाना क्षेत्र के बराही गांव में एक युवक ने मामूली कहासुनी को लेकर चाकू मारकर अपने चाचा की हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया. उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

परिजनों के अनुसार, रामप्रीत साह (55) घूम-घूमकर ट्रंक-बक्सा की मरम्मत का काम करता था. रविवार की संध्या रामप्रीत साह का उसने भतीजे विपिन कुमार से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. दोनों में गाली-गलौज शुरू हो गयी, फिर हाथापाई होने लगी. ग्रामीण के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. सोमवार को सुबह पंचायत होनी थी. सुबह में रामप्रीत गांव की तरफ निकला. वहां पूर्व से घात लगाकर बैठे भतीजे विपिन ने चाकू से वार कर दिया. रामप्रीत जमीन पर गिर पड़ा. आनन-फानन में परिजन व ग्रामीण अस्पताल ले गये. वहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

रामप्रीत के परिवार में उसकी पत्नी जिवछी देवी, दो बेटे व पांच बेटियां हैं. सूचना मिलने पर सुरसंड सर्किल इंस्पेक्टर भी पहुंचे. घटना के बाद से सअनि नसीम अख्तर बल के साथ कैंप कर रहे हैं. आरोपी फरार बताया जा रहा है. इधर, मुजफ्फरपुर से फोरेंसिक टीम ने खून सहित अन्य बिंदुओं पर जांच के बाद नमूना एकत्रित किया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

बोले अधिकारी

शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

राज कुमार गौतम, थानाध्यक्ष, परिहार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel