[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

0
लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

सीतामढ़ी. एसपी मनोज कुमार तिवारी द्वारा सदर डीएसपी रामकृष्णा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सहियारा थाना क्षेत्र में मनोज कुमार नामक एक युवक को बस से उतार कर गोली मारने के बाद 12 लाख रुपया लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने लूट की राशि में से 98 हजार रुपया भी बरामद कर लिया है. बदमाशों की पहचान मेजरगंज थाना क्षेत्र के मेजरगंज निवासी अरविन्द कुमार और मनोज कुमार के रूप में की गई है. यह जानकारी एसडीपीओ सदर-1 रामकृष्णा ने प्रेस बयान जारी कर दी है. उन्होंने बताया है कि गत 30 अप्रैल को सीतामढ़ी शहर से लहना के 12 लाख रुपये वसूल कर लौट रहे मेजरगंज थाना क्षेत्र के मलाही निवासी मनोज कुमार को बदमाशों ने सहियारा थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा मोड़ के पास बस से उतार कर 12 लाख रुपये लूट लिया था. इस दौरान युवक द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पेट में गोली मारकर जख्मी कर दिया था. जख्मी युवक मेजरगंज के एक स्वर्ण व्यवसायी के पास काम करता था और यह रुपये भी स्वर्ण व्यवसायी के थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel