[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी भुतही में चोरी के ट्रैक्टर के साथ दो धराये

भुतही में चोरी के ट्रैक्टर के साथ दो धराये

0
भुतही में चोरी के ट्रैक्टर के साथ दो धराये

सोनबरसा.भुतही थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शनिवार की रात फुलकाहा मोड़ एनएच 77 से चोरी के ट्रैक्टर के साथ दो शातिर युवक को पकड़ा, लेकिन दो युवक भाग गये. गिरफ्तार युवकों की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार निवासी रंजीत पासवान के पुत्र धीरज कुमार एवं पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के बहुअरवा निवासी देव प्रसाद यादव के पुत्र विकास कुमार यादव के रूप में हुई. फरार युवकों की पहचान सोनबरसा थाना क्षेत्र के बकचौरा निवासी विक्रम साह के पुत्र रौशन कुमार एवं पकड़िया निवासी रामनाथ राय के पुत्र आकाश कुमार के रूप में की गयी. थानाध्यक्ष कुमार प्रभाकर ने बताया कि वाहन चेकिंग के क्रम में रात्रि में सोनबरसा की ओर से ट्रैक्टर को तेजी से आते देख चालक को रुकने का इशारा किया. इस पर चालक तेजी से भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया, जबकि दो चोर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे. पूछताछ में दोनों ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर पुरंदाहा राजवाड़ा से चोरी कर लाया है. चोरी की ट्रैक्टर की खरीद-बिक्री करते हैं, जिससे अन्य जिलों व नेपाल में बेचते हैं. प्राथमिकी दर्ज किये जाने के उपरांत गिरफ्तार दोनों युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel