[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी वांछित कुख्यात राजू डॉन समेत दो गिरफ्तार

वांछित कुख्यात राजू डॉन समेत दो गिरफ्तार

0
वांछित कुख्यात राजू डॉन समेत दो गिरफ्तार

सीतामढ़ी/परिहार. कई कांडों में वांछित कुख्यात राजू कुमार उर्फ राजू डॉन मंगलवार की रात अपने एक साथी के साथ परिहार थाने की पुलिस के हत्थे चढ़ गया. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिसवा स्थित मस्जिद के पास छापेमारी कर राजू डॉन के अलावा पिंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार राजू कुमार उर्फ राजू डॉन थाना क्षेत्र के डेम्हुआ गांव निवासी रामगुन सिंह का पुत्र है. वहीं, दूसरा गिरफ्तार पिंटू कुमार, थाना क्षेत्र के धरहरवा गांव निवासी राम स्वार्थ महतो का पुत्र है. सदर एसडीपीओ-2 आशीष आनंद ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी सिक्सर, दो जिंदा कारतूस, अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गयी है. सूचना मिली थी कि राजू डॉन अपाचे मोटरसाइकिल से किसी गंभीर कारित करने के फिराक में हथियार के साथ किसी के इंतजार में खड़ा है. थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में थाने में आर्म्स अधिनियम व अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. राजू डॉन के विरुद्ध परिहार थाने में चार आपराधिक मामला दर्ज है. पूछताछ के उपरांत दोनों गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. कार्रवाई दल में थानाध्यक्ष के अलावा सिपाही रौशन कुमार सिंह, सुमित कुमार एवं राजेश कुमार मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel