[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी हत्या में संलिप्त तीन गिरफ्तार

हत्या में संलिप्त तीन गिरफ्तार

0
हत्या में संलिप्त तीन गिरफ्तार

सीतामढ़ी : सोनबरसा थाने की पुलिस ने सियालाल राउत की हत्या मामले में आरोपित समेत तीन बदमाश को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाशों में कन्हौली थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव निवासी उपेंद्र महतो का पुत्र मुकेश कुमार, सोनबरसा थाना क्षेत्र के परछहिया गांव निवासी हुलास महतो का पुत्र संदीप कुमार एवं उसी गांव के हीरालाल दास का पुत्र गोपाल कुमार शामिल है.

इन बदमाशों के पास से दो पिस्टल, 11 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, तीन मोबाइल एवं दो बाइक बरामद किया गया है. पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पांच मार्च 2020 की शाम कोहबरवा गांव निवासी वंशलाल राउत के पुत्र सियालाल राउत की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

रविवार की शाम सोनबरसा थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के परछहिया गांव स्थित आम के बगीचा में कुछ बदमाश आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के उद्देश्य से एकत्र है. सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष राकेश रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त बगीचे की घेराबंदी कर छापेमारी की. पुलिस बल को देखकर वहां मौजूद बदमाश भागने लगे. पुलिस टीम ने भाग रहे बदमाशों में से तीन को खदेड़कर पकड़ लिया. वहीं बाइक पर सवार दो बदमाश भागने में सफल रहा. जिसमें एक ही पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र के रमनगरा रसलपुर निवासी रकटू बैठा के पुत्र शिवनंदन बैठा एवं दूसरे की पहचान हरिश्चंद्र राम के पुत्र सुदेश राम के रुप में की गयी है.

पूछताछ में पकड़ाये बदमाशों ने बताया कि उक्त लोग अपराध की योजना बना रहे थे. इनके द्वारा पूर्व में सोनबरसा थाना क्षेत्र में घटना कारित करने की बात स्वीकार करते नौ अगस्त 2019 को लूट व गोलीबारी मामले में शामिल रहने की बात कही है. गिरफ्तार मुकेश व संदीप की संलिप्तता सियालाल राउत की हत्या का नामजद अभियुक्त है. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष के अलावा दारोगा एकराम खां, संजय कुमार सशस्त्र बल के साथ शामिल थे.

Previous article बाबूलाल को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग, सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन करेगी भाजपा
Next article दो लुटेरों की पीट कर हत्या में दो प्राथमिकी
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel