[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी आपको याद है न शिवहर जिले में बहुत सारे काम कराये हैं, 2005 के पहले कुछ भी नहीं था : नीतीश कुमार

आपको याद है न शिवहर जिले में बहुत सारे काम कराये हैं, 2005 के पहले कुछ भी नहीं था : नीतीश कुमार

0
आपको याद है न शिवहर जिले में बहुत सारे काम कराये हैं, 2005 के पहले कुछ भी नहीं था : नीतीश कुमार

शिवहर: सीएम नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान सोमवार को शिवहर में जिलावासियों से सीधा संवाद करते हुए जिले के विकास का पूरा ब्योरा साझा किये. उन्होंने कहा कि हम लोग तो आए हैं यह बताने के लिए कि हम पहले से काम कर ही रहे हैं और इस बार इसे और तेज करने के लिए सात निश्चय- थ्री के तहत काम कर रहे हैं. आज आपके बीच आने का मतलब यही है कि मैं आपको बता दूं कि आपके जिले में कितना बड़ा विकास हुआ है.

जो पहले था, अपने हटा तो पत्नी को सीएम बना दिया

सीएम नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए बोलते हुए कहा कि जो पहले था, अपने हटा तो पत्नी को सीएम बना दिया. उन्होंने 2005 से पहले पूरे बिहार और शिवहर जिले की खराब स्थिति को याद दिलाते हुए कहा कि पहले तो सड़कें नहीं थीं, पुल नहीं थे, जाने के रास्ते ही मुश्किल थे. हम खुद देख चुके थे कि लोग कितनी कठिनाइयों में रहते थे. हमने तय किया कि सबसे पहले बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगे, तभी बाकी विकास संभव है. इसके बाद उन्होंने जिले में हुए विकास कार्यों का विस्तृत विवरण दिया.

शिवहर में इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक संस्थान खोले गए हैं

उन्होंने बताया कि शिवहर में इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक संस्थान खोले गए हैं, आइटीआइ की स्थापना हुई और महिलाओं के लिए महिला आइटीआइ भी शुरू की गई, स्वास्थ्य के क्षेत्र में 100 बेड का सदर अस्पताल के साथ-साथ जीएनएम संस्थान खोले गए हैं. साथ ही बेलवा बागमती नदी पर डैम के साथ नदी के टूटे हुए बांध का निर्माण कराया गया तथा नदी से नदी जोड़ परियोजना का कार्य भी प्रगति पर है. सड़क और पुल निर्माण के क्षेत्र में भी शिवहर के कुशहर से देकुली धाम तक सड़क चौड़ीकरण और शिवहर से मीनापुर- कांटी पथ का फोरलेन निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा बागमती नदी पर डुब्बा और पिपराही में दो बड़े पुल बने हैं तथा मातृ एवं शिशु अस्पताल भी बन रहे हैं.

“राम-जानकी पथ ” और “गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे ” का कार्य प्रगति पर

सीएम ने कहा कि आने वाले समय में शिवहर जिला में बुनियादी ढांचे और सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक बड़े बदलाव लाएगा.जो अयोध्या से जनकपुर (नेपाल) तक प्रस्तावित “राम-जानकी पथ ” और “गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे ” परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है. साथ ही शिवहर जिले में औद्योगिक क्षेत्र का विकास होगा और सरकारी अनुदान के तहत भूमि उपलब्ध कराई जाएगी. जिससे यहां उद्योग लगाने में मदद मिलेगी. इससे पहले वर्ष 2024 में हुए प्रगति यात्रा के दौरान शिवहर जिले में 187 करोड़ रुपये की लागत से 231 योजनाओं से संबंधित शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किये और पिपराही प्रखंड के मेसौढा ग्राम पंचायत में 130.33 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन के शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किये थे. जिससे शिवहर जिले ने विकास के क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति की है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाथ उठाकर लोगों का किए अभिवादन

जन संवाद स्थल पर कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक झलक पाने के लिए महिलाएं खासा उत्साहित दिखीं. जब मुख्यमंत्री के जन संवाद स्थल पर आते ही जोरदार विकास पुरुष का जयकारा लगने लगा. तो वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाथ उठाकर जन संवाद उपस्थित लोगों का अभिवादन किया. इस दौरान शिवहर विधायक डॉ श्वेता गुप्ता ने देकुली धाम मंदिर का स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया तथा सांसद लवली आनंद ने फुल माला से स्वागत किया गया. तो दूसरी ओर डीएम प्रतिभा रानी एवं एसपी शुभांक मिश्रा के निर्देश पर हर तरफ सुरक्षा की चाक- चौबंद व्यवस्था थी. सीएम के जन संवाद स्थल पूरी तरह थ्री-लेयर सुरक्षा में तब्दील रहा, बिना जांच किए किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया गया. कड़े सुरक्षा घेरे के चलते कई नेताओं व कार्यकर्ताओं का अभिवादन अधूरा रह गया. जन संवाद में पहुंचे महिलाओं और आम लोगों की भारी मौजूदगी देखी गई तथा सभी के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी. कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही. मौके पर सांसद लवली आनंद, शिवहर विधायक डॉ श्वेता गुप्ता, बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू, विधायक चेतन आनंद, एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी, एमएलसी रेखा कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष कमलेश पांडे, लोजपा रा जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडे, रालोमो जिलाध्यक्ष कल्याण पटेल, जदयू युवा जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार, जदयू नेता सुमित कुमार उर्फ दीपू वर्मा, दिग्विजय सिंह, राजेश कुमार शर्मा, भाजपा नेता विनय कुमार सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, भाजपा मीडिया प्रभारी संजय कुमार तिवारी, लोजपा रा के आईटी सेल के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह समेत कई एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel