[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार अपराधी ने दांत को बनाया हथियार, थानेदार को घायल कर ऐसे हुआ फरार…

आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार अपराधी ने दांत को बनाया हथियार, थानेदार को घायल कर ऐसे हुआ फरार…

0
आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार अपराधी ने दांत को बनाया हथियार, थानेदार को घायल कर ऐसे हुआ फरार…
सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया में आर्म्स एक्ट का एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद थानाध्यक्ष को दांत काट कर फरार हो गया. यह घटना बैरगनिया थाना क्षेत्र के जोड़ियाही गांव की बताई जा रही है. बता दें कि आर्म्स एक्ट के आरोप में आरोपित को थाना लाया जा रहा था, इसी दौरान देर शाम थानेदार के हाथ में दांत काटकर भाग निकला. इस मामले में पुलिस ने तीन महिला समेत पांच लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है.

दांत से काटकर थानाध्यक्ष को किया घायल

जख्मी थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि तिरहुत प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक के आदेश पर जोड़ियाही गांव स्थित फरार आरोपी के ननिहाल में सशस्त्र बल के साथ शाम 7.30 बजे छापेमारी करने गई थी. छापेमारी में आरोपी उरूज खान को पकड़ लिया गया. लेकिन वह जोर-जोर से हल्ला कर अपने परिजनों को बुलाते हुए धक्का मुक्की कर भागने की कोशिश करता रहा.

सफल नहीं होने पर आरोपी की बहन ने थानेदार के हाथ की कलाई में दांत काटकर मांस खिंचते हुए लहुलुहान कर दिया. इसके कारण दर्द से थानेदार की पकड़ ढीली हुई और आरोपी भागकर अपने नाना के घर में घुसा. फिर पिछले दरवाजे से भाग निकला.

Also Read: बिहार में इथेनॉल से मिलेंगी 50 हजार नौकरियां, इन 8 जिलों में खुलेंगी 9 फैक्ट्रियां

पुलिस ने क्या कहा?

थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को भगाने के मामले में जोरियाही गांव निवासी जलील अहमद खान के पुत्र आरोपी उरुज खान, उसके छोटे भाई शाहिद खान, उसकी मां रेशमी खानम, बहन खुशी खानम और नाना रेयाज अहमद की पत्नी शमीम खानम के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है. इसमें पुलिस गिरफ्त से भगाने, पुलिस के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Look Back 2024: रंग दे बसंती से लेकर आशिकी तक, ये हैं भोजपुरी की टॉप 10 फिल्में, नंबर 1 पर इस मूवी ने सबको छोड़ा पीछे
Next article 1 महीने का अनलिमिटेड इंटरनेट फ्री, ऑफर 31 दिसंबर तक
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel