[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी Talent Honor Ceremony: प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 111 मेधावी छात्र और 4 बीपीएससी सफल अभ्यर्थी सम्मानित

Talent Honor Ceremony: प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 111 मेधावी छात्र और 4 बीपीएससी सफल अभ्यर्थी सम्मानित

Talent Honor Ceremony: प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 111 मेधावी छात्र और 4 बीपीएससी सफल अभ्यर्थी सम्मानित
प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किये गये छात्र

सीतामढ़ी से रतिकांत झा की रिपोर्ट

Talent Honor Ceremony: सूरी जागरूकता मंच सीतामढ़ी के बैनर तले रविवार को बायपास रोड स्थित सूरी धर्मशाला में प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया.इस समारोह में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में 80% से अधिक अंक लाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं तथा 70वीं बीपीएससी (BPSC) परीक्षा में अंतिम रूप से सफलता झंडा गाड़ने वाले अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ सूरी समाज के प्रबुद्ध और विशिष्ट अभिभावकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.इसके बाद स्वागत गीत और गुरु वंदना के साथ समारोह की औपचारिक शुरुआत की गई.

मेधावियों को मिले मेमेंटो और मेडल

इस गौरवशाली प्रतिभा सम्मान समारोह में कुल 111 प्रतिभावान बच्चों तथा बीपीएससी परीक्षा में परचम लहराने वाले 4 सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया.सभी सम्मानित होने वाले मेधावियों को मंच पर मेमेंटो, डायरी, कलम, डिक्शनरी, प्रशस्ति पत्र, मेडल और पट्टिका प्रदान की गई.कार्यक्रम का सफल मंच संचालन बिपिन कुमार प्रसाद एवं सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से किया.समारोह के दौरान आर्या सुमन, शानू प्रिया, प्रियांशु, योगिता, सूरज, ऋतिक राज, रानी, निशा और कृष स्नेहा सहित दर्जनों बच्चों के चेहरे सम्मान पाकर खिल उठे.

कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी

वक्ताओं में शामिल राजेश कुमार रंजन, सुरेश कुमार, विनोद कुमार, हरि नारायण राउत, डॉ प्रवीण कुमार, अशोक कुमार, विमलेश कुमार, राम चंद्र प्रसाद और गणेश प्रसाद साह ने बच्चों को बधाई दी.बीपीएससी से चयनित दीन बंधु (सब रजिस्ट्रार) और जय प्रतीक राज (राजस्व पदाधिकारी) ने युवाओं के साथ अपना अनुभव साझा किया.उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास से ही बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है, बिना परिश्रम के जीवन में कुछ भी हासिल नहीं होता.

संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां

समारोह में राहुल जी, संजय कुमार और उनकी टीम ने अपनी शानदार संगीतमय प्रस्तुति से पूरे माहौल को भक्तिमय और ऊर्जावान बना दिया.इस अवसर पर ध्रुव किशोर महतो, विश्वजीत कुमार, कमलेश कुमार, शिव शंभू इलेक्ट्रिक, शत्रुघ्न जी, उमेश कुमार महतो, महेश महतो, छबिलाल महतो, सत्यनारायण, अजय जी, ललित किशोर, संजय प्रमुख, राम एकवाल हाथी, ज्योति गौतम और पुनीता कुमारी सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: पुनौरा धाम में पिलर और परिकोटा का निर्माण शुरू, समय पर काम पूरा करने का आदेश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel