[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी पुनौरा में कोचिंग जा रहे छात्र की गोली मारकर हत्या

पुनौरा में कोचिंग जा रहे छात्र की गोली मारकर हत्या

0
पुनौरा में कोचिंग जा रहे छात्र की गोली मारकर हत्या

सीतामढ़ी. पुनौरा थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी-शिवहर रोड में राघोपुर बखरी गांव के पास सोमवार की दोपहर घर से कोचिंग क्लास करने जा रहे युवक को अज्ञात अपराधियों ने सिर में गोली मार दी. गोली लगने से उसकी मौत हो गयी. जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के राघोपुर बखरी वार्ड नंबर तीन निवासी स्व देव प्रकाश बैठा के पुत्र प्रिंस कुमार (17 वर्ष) के रूप में की गयी है. पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया हत्या का मुख्य कारण प्रेम प्रसंग है. वैसे पुलिस हर एंगल से जांच करने की बात कह रही है. जानकारी के अनुसार, प्रिंस घर से स्कूटी से शहर के महंथ साह चौक स्थित बुलसे स्थित कंप्यूटर क्लास करने के लिए निकला था. इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसके सिर के पीछे गोली मार दी. जिसके कारण वह सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा. कुछ स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. रास्ते में उसकी मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. सदर अस्पताल में परिजन ने बताया कि प्रिंस कुमार की स्कूटी एवं मोबाइल गायब है. संदेह के आधार पर पुलिस इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. प्रेम प्रसंग में मृतक के दोस्त द्वारा ही हत्या करने की बात कही जा रही है. सदर एसडीपीओ-1 राम कृष्णा ने बताया कि युवक को सिर में गोली मारी गयी है. गोली लगने से उसकी मौत हो गयी. हत्या का कारण प्रेम प्रसंग है. जिसको लेकर हमलावर युवकों को चिन्हित कर छापेमारी की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel