[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी 570 बोतल शराब व दो बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

570 बोतल शराब व दो बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
570 बोतल शराब व दो बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

मेजरगंज. भारत-नेपाल सीमा से गुरुवार के अहले सुबह को एसएसबी जवानों ने 570 बोतल शराब व दो बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. जिसकी पहचान सुप्पी थाना क्षेत्र के जमला गांव निवासी जोगी राय का पुत्र धर्मुख कुमार के रूप में की गयी. इसकी जानकारी देते 20 वीं बटालियन के बसबिट्टा सह हरपुर कला कैंप इंचार्ज इंस्पेक्टर आरिफ खान ने बताया कि बॉर्डर पिलर संख्या 339/28 के समीप से तस्कर को नाका दल ने गिरफ्तार किया. दल की अगुआई सहायक उप निरीक्षक विक्रम सिंह कर रहे थे. तस्कर को आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय थाने को सुपुर्द कर दिया गया. बाइक से 190 बोतल शराब बरामद, तस्कर फरार बेलसंड. थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान बेलसंड-परसौनी रोड में भारत गैस एजेंसी के समीप से बाइक से 190 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद की है. हालांकि तस्कर भागने में सफल रहा. प्रपुअनि श्रवण कुमार ने बताया कि जब्त बाइक(बीआर 06क्यू 1221) से उक्त शराब बरामद किया गया है. इस संबंध में बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक कोठी चौक निवासी ललन मांझी एवं अमर मांझी को आरोपित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel