[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी ‘सैटेलाइट सीतापुरम’ प्रोजेक्ट के विरोध में आंदोलन तेज, किसान महापंचायत का ऐलान

‘सैटेलाइट सीतापुरम’ प्रोजेक्ट के विरोध में आंदोलन तेज, किसान महापंचायत का ऐलान

0
‘सैटेलाइट सीतापुरम’ प्रोजेक्ट के विरोध में आंदोलन तेज, किसान महापंचायत का ऐलान
पुनौरा में भूमि बचाओ संघर्ष समिति की बैठक में शामिल किसान और समिति के सदस्य.

Sitapuram Project: सैटेलाइट सीतापुरम प्रोजेक्ट को वापस लेने की मांग को लेकर भूमि बचाओ संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है. समिति की कोर कमेटी की बैठक में एक सप्ताह बाद किसान महापंचायत बुलाने का फैसला लिया गया, जिसमें आंदोलन के अगले चरण की रणनीति तय की जाएगी.

किसान महापंचायत में आंदोलन की अगली रणनीति

भूमि बचाओ संघर्ष समिति की कोर कमेटी की बैठक पुनौरा स्थित समिति कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता संयोजक एवं पूर्व सरपंच संतोष कुमार सिंह ने की.

बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार द्वारा किसान-मजदूरों की मांगों की अनदेखी के विरोध में एक सप्ताह बाद किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी. महापंचायत में सड़क जाम, काला दिवस और बाजार बंद जैसे आंदोलनों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: अवैध रिवॉल्वर व आठ कारतूस के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार

99 राजस्व गांवों को शामिल करने पर जताया विरोध

समिति ने आरोप लगाया कि पहले 32, फिर 44 और अब 99 राजस्व गांवों को सैटेलाइट सीतापुरम प्रोजेक्ट के दायरे में लाया गया है. किसानों ने मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजकर परियोजना वापस लेने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला.

समिति का कहना है कि विभिन्न जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की गई है और अब उनकी जिम्मेदारी है कि वे मुख्यमंत्री से बातचीत कर इस परियोजना को रद्द कराएं.

लैंड पुलिंग को बताया किसानों के अधिकारों पर हमला

बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार लैंड पुलिंग के नाम पर किसानों की 45 प्रतिशत जमीन ले रही है और गांवों के विस्थापन की तैयारी कर रही है. समिति का कहना है कि किसानों ने इस योजना के लिए न तो सहमति दी है और न ही सरकार ने इसका विस्तृत प्रारूप सार्वजनिक किया है.

समिति ने दावा किया कि जिले की बड़ी मात्रा में कृषि भूमि पहले ही विभिन्न विकास परियोजनाओं में अधिग्रहित की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद रोजगार के अवसर नहीं बढ़े और पलायन जारी है.

बैठक में बैद्यनाथ हाथी, प्रो. आनंद किशोर, किशोरी हाथी, राम सागर ठाकुर, प्रेमचंद्र सिंह, राजन हाथी, सुधीर कुमार सिंह, खेदू महतो, सतीश कुमार सिंह, धीरज कुमार, अनवर अली, लालबाबू साह, रामकिशोर महतो, अजय ठेकेदार, जितेंद्र हाथी, शिवजी महतो, बिकाउ महतो, शंभू कुमार यादव, अयूब अंसारी, गुड्डू हाथी और राजीव कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: भारत ले जाई जा रही 102 किलो से अधिक गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel