[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी Sitamarhi ROB Construction: जंक्शन ओवरब्रिज का काम तेज करने की मांग, मंत्री से मिले डॉ मिथिलेश कुमार 

Sitamarhi ROB Construction: जंक्शन ओवरब्रिज का काम तेज करने की मांग, मंत्री से मिले डॉ मिथिलेश कुमार 

Sitamarhi ROB Construction: जंक्शन ओवरब्रिज का काम तेज करने की मांग, मंत्री से मिले डॉ मिथिलेश कुमार 
निर्माणाधीन आरओबी के एप्रोच रोड के लिए मंत्री को स्मार पत्र देते पूर्व विधायक डॉ मिथिलेश कुमार

सीतामढ़ी से रतिकांत झा की रिपोर्ट

Sitamarhi ROB Construction: जंक्शन के समीप निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (एलसी-56) के पहुंच पथ (एप्रोच रोड) निर्माण के लिये संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति एवं अतिरिक्त राशि जारी कराने की मांग को लेकर सीतामढ़ी के पूर्व विधायक व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ मिथिलेश कुमार ने सोमवार को बिहार के पथ निर्माण मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा.उन्होंने परियोजना के पूर्ण निर्माण के लिये करीब 20 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि शीघ्र स्वीकृत करने का आग्रह किया.

विभाग में लंबित है संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति का प्रस्ताव

डॉ मिथिलेश कुमार ने बताया कि बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने छह अगस्त 2025 को संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति का प्रस्ताव विभाग को भेजा था, लेकिन अब तक इस पर अंतिम स्वीकृति नहीं मिल सकी है.उन्होंने कहा कि आरओबी का मुख्य निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में है, जबकि पहुंच पथ (एप्रोच रोड) के लिये जरूरी राशि उपलब्ध नहीं होने से आगे का कार्य काफी प्रभावित हो रहा है.इस महत्वपूर्ण ओवरब्रिज के चालू होने से शहर की एक बड़ी आबादी को सीधे तौर पर फायदा पहुंचेगा.

लागत बढ़कर हुई 110.42 करोड़ रुपये

पूर्व विधायक ने बताया कि वर्ष 2022 में इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए 73.71 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी.बाद में भूमि अधिग्रहण, निर्माण सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी, जीएसटी, संपर्क पथ तथा अन्य जरूरी मदों की लागत बढ़ने से इस पूरी परियोजना का संशोधित प्राक्कलन लगभग 110.42 करोड़ रुपये हो गया है.इसी बढ़े हुए बजट के कारण अतिरिक्त राशि की तत्काल आवश्यकता है.

शहरवासियों को जाम की समस्या से मिलेगी बड़ी राहत

पूर्व विधायक ने पथ निर्माण मंत्री से विशेष अनुरोध किया कि इस संशोधित स्वीकृति और अतिरिक्त राशि को जल्द से जल्द जारी कराया जाये.ताकि एप्रोच रोड के साथ आरओबी का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा हो सके और लंबे समय से परेशान सीतामढ़ी शहरवासियों को रोजाना लगने वाले भीषण जाम की समस्या से हमेशा के लिए बड़ी राहत मिल सके.मंत्री ने भी इस मामले पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है.

यह भी पढ़ें: बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, मानव तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ चलेगा महाअभियान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel