[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी Sitamarhi Police: अपराधियों पर सख्ती, जिलेभर में रोको-टोको अभियान शुरू

Sitamarhi Police: अपराधियों पर सख्ती, जिलेभर में रोको-टोको अभियान शुरू

0
Sitamarhi Police: अपराधियों पर सख्ती, जिलेभर में रोको-टोको अभियान शुरू
रोको-टोको अभियान के तहत वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करती पुलिस

Sitamarhi Police: सीतामढ़ी जिले में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने विशेष रोको-टोको जांच अभियान शुरू किया है. पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों की लगातार जांच की जा रही है.

सभी थानों को नियमित गश्त का निर्देश

एसपी अमित रंजन ने सभी थानाध्यक्षों और गश्ती दलों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित गश्त करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि रोको-टोको अभियान को प्रभावी ढंग से चलाया जाए और संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए.

यह भी पढ़ें: मुहर्रम को लेकर बेलसंड में शांति समिति की बैठक, निकाला गया फ्लैग मार्च

अपराध नियंत्रण पुलिस की प्राथमिकता

एसपी ने कहा कि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. पुलिस की सक्रियता जमीन पर दिखनी चाहिए, ताकि आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बना रहे.

उन्होंने स्पष्ट किया कि संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी.

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

एसपी अमित रंजन ने चेतावनी दी कि यदि गश्ती या निगरानी व्यवस्था में लापरवाही पाई जाती है और संबंधित थाना क्षेत्र में कोई आपराधिक घटना होती है, तो इसके लिए संबंधित थानाध्यक्ष और गश्ती दल की जिम्मेदारी तय की जाएगी.

उन्होंने कहा कि पुलिसिंग में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें: तौफीक हत्याकांड को लेकर सीतामढ़ी पहुंचे राजद एमएलसी, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel