[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी Sitamarhi Police Raid: सीएसपी लूटकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन संदिग्ध हिरासत में, मोबाइल से मिले साक्ष्य

Sitamarhi Police Raid: सीएसपी लूटकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन संदिग्ध हिरासत में, मोबाइल से मिले साक्ष्य

Sitamarhi Police Raid: सीएसपी लूटकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन संदिग्ध हिरासत में, मोबाइल से मिले साक्ष्य
सीतामढ़ी जिले का रीगा थाना

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

Sitamarhi Police Raid: रीगा थाना क्षेत्र के अन्हारी गांव में बुधवार की दोपहर ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) संचालक से हथियार के बल पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे सघन पूछताछ की जा रही है.

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिले अहम सुराग

घटना के तुरंत बाद थानाध्यक्ष रीगा अभिषेक त्रिपाठी और सदर एसडीपीओ-1 राजीव कुमार सिंह ने दलबल के साथ घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने अन्हारी गांव और उसके आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को खंगाला. इसके साथ ही वैज्ञानिक व तकनीकी विश्लेषण और मानवीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों को दबोच लिया. हिरासत में लिए गए संदिग्धों के मोबाइल फोन की जांच करने पर घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण और ठोस साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे हैं.

सभी अपराधियों की पहचान, छापेमारी जारी

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दिनदहाड़े अपाचे बाइक से आकर करीब डेढ़ लाख रुपये की लूट को अंजाम देने वाले सभी मुख्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है. अपराधियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस की विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं. इसके अलावा, इस पूरी वारदात की रूपरेखा तैयार करने वाले, रेकी करने वाले अन्य लाइनरों और सहयोगियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ताकि लूट की रकम बरामद की जा सके.

रीगा थाने में मामला दर्ज, कार्रवाई तेज

इस दुस्साहसिक वारदात को लेकर रीगा थाने में कांड संख्या-268/26 दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया कि इस संवेदनशील मामले की प्रगति और बरामदगी से समय-समय पर मीडिया और आम जनता को अवगत कराया जाएगा. पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द सभी मुख्य आरोपी सलाखों के पीछे होंगे.

ये भी पढ़ें: सदर अस्पताल में आधी रात पहुंचे डीएम, तीन महिला डॉक्टरों का रोका वेतन, एएनएम सस्पेंड

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel