[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी सीतामढ़ी: बिजली-पानी और बैंकिंग विवादों का होगा त्वरित निपटारा, 6 दिन लगेगी स्थायी लोक अदालत

सीतामढ़ी: बिजली-पानी और बैंकिंग विवादों का होगा त्वरित निपटारा, 6 दिन लगेगी स्थायी लोक अदालत

0
सीतामढ़ी: बिजली-पानी और बैंकिंग विवादों का होगा त्वरित निपटारा, 6 दिन लगेगी स्थायी लोक अदालत

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में आम लोगों को जन उपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों के समाधान के लिए बड़ी राहत मिली है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने स्थायी लोक अदालत की सेवाओं का विस्तार करते हुए अब सप्ताह में छह दिन सुनवाई की व्यवस्था शुरू की है.

छह दिन उपलब्ध रहेंगे सदस्य

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा और जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव संजना गांधी ने संयुक्त रूप से बताया कि अब स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष और सदस्य सभी छह कार्य दिवसों में उपलब्ध रहेंगे.

लोग सोमवार से शनिवार तक एडीआर भवन पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे.

बिना कोर्ट फीस मिलेगा समाधान

स्थायी लोक अदालत में मामलों के निपटारे के लिए किसी प्रकार की कोर्ट फीस नहीं देनी होगी. यहां बिना वकील की अनिवार्यता के भी आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का समाधान किया जाएगा.

संजना गांधी ने बताया कि स्थायी लोक अदालत द्वारा दिया गया फैसला सिविल कोर्ट की डिक्री के समान मान्य होगा. इसके खिलाफ कहीं भी अपील नहीं की जा सकेगी.

बिजली, बैंकिंग और बीमा विवादों की होगी सुनवाई

प्राधिकार के अनुसार, बिजली और पानी के बिल से जुड़ी त्रुटियां, बैंकिंग, बीमा, अस्पताल और डिस्पेंसरी सेवाएं, डाक और टेलीफोन सेवाएं, शिक्षा और शिक्षण संस्थानों से जुड़े विवादों की सुनवाई स्थायी लोक अदालत में की जाएगी.

अधिकारियों ने कहा कि इस व्यवस्था का उद्देश्य आम लोगों को सस्ती, सुलभ और त्वरित न्याय सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बार-बार अदालतों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें.

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel