[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी Sitamarhi: परिहार में घर में घुसकर अधेड़ की चाकू से हत्या, इलाके में सनसनी

Sitamarhi: परिहार में घर में घुसकर अधेड़ की चाकू से हत्या, इलाके में सनसनी

0
Sitamarhi: परिहार में घर में घुसकर अधेड़ की चाकू से हत्या, इलाके में सनसनी
हत्या की घटना के बाद जांच करती पुलिस टीम

सीतामढ़ी के परिहार से मो. दुलारे की रिपोर्ट

Sitamarhi News: परिहार थाना क्षेत्र के जगदर बाजार स्थित एक घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने 46 वर्षीय अधेड़ की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मृतक की पहचान स्वर्गीय रामाशिष्ट महतो के पुत्र कुंज बिहारी महतो के रूप में की गई है. परिजनों के अनुसार वह पैरालिसिस से पीड़ित थे और घटना के समय घर में अकेले मौजूद थे.

दिनदहाड़े घर में घुसे हमलावर

जानकारी के अनुसार दो हमलावर घर के पीछे स्थित आम बगीचे की ओर से पहुंचे और कुंज बिहारी महतो पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी पीछे के रास्ते से फरार हो गए.

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने गंभीर रूप से घायल कुंज बिहारी महतो को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

शरीर पर मिले कई जख्म के निशान

स्थानीय मुखिया दिनेश पूर्वे ने बताया कि मृतक का शरीर खून से सना हुआ था. शरीर पर कई गहरे घाव के निशान थे, जिससे प्रतीत होता है कि धारदार हथियार से लगातार हमला किया गया था. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.

पुलिस कर रही जांच

सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार और अजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला चाकू से गोदकर हत्या का प्रतीत होता है. हत्या के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है.

कई पहलुओं पर जांच

ग्रामीणों के बीच हत्या को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं हैं. कुछ लोग इसे पुराने विवाद और अन्य कारणों से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा.

समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel