[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी सीतामढ़ी: सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को सेंटर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाई कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

सीतामढ़ी: सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को सेंटर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाई कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

0
सीतामढ़ी: सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को सेंटर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाई कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
भारतीय रेल

Sitamarhi News: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा को लेकर पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों के परिचालन की व्यवस्था की है. परीक्षा के मद्देनजर कुल 12 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है.

सीतामढ़ी-हाजीपुर परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

रेलवे के अनुसार, आज यानी 17 जून को सीतामढ़ी-हाजीपुर परीक्षा विशेष ट्रेन शाम 6:00 बजे सीतामढ़ी जंक्शन से रवाना होगी. यह ट्रेन मुजफ्फरपुर होते हुए हाजीपुर पहुंचेगी. इसके संचालन से सीतामढ़ी और आसपास के क्षेत्रों के हजारों परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी.

रेलवे ने की विशेष तैयारी

रेल प्रशासन ने बताया कि परीक्षा के दौरान विभिन्न जिलों में अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं.

समय पर स्टेशन पहुंचने की अपील

रेलवे ने परीक्षार्थियों से समय से स्टेशन पहुंचने, वैध टिकट के साथ यात्रा करने तथा रेलवे द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि यात्रा सुगम और सुरक्षित रहें.

यह भी पढे़ं: Sitamarhi News: जन सहयोग शिविर का शुभारंभ, मंत्री श्रेयसी सिंह ने भ्रष्टाचार पर दिया जीरो टॉलरेंस का संदेश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel