[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी सीतामढ़ी: ऑटो चालकों का प्रदर्शन, भाड़ा चार्ट जारी करने की मांग

सीतामढ़ी: ऑटो चालकों का प्रदर्शन, भाड़ा चार्ट जारी करने की मांग

0
सीतामढ़ी: ऑटो चालकों का प्रदर्शन, भाड़ा चार्ट जारी करने की मांग
प्रदर्शन करते ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक

सीतामढ़ी से रतिकांत झा की रिपोर्ट

Sitamarhi News: किराया बढ़ोतरी की मांग को लेकर सोमवार से जिले के सभी 17 प्रखंडों में ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक संघ के आह्वान पर दो दिवसीय बंदी शुरू हो गई. बड़ी संख्या में ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों ने बंदी में भाग लेते हुए अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन से बढ़ी हुई किराया दर का आधिकारिक भाड़ा चार्ट जारी करने की मांग की.

भाड़ा चार्ट जारी करने की उठाई मांग

ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष दीपलाल दास ने कहा कि बिहार सरकार और जिला प्रशासन सभी ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों के लिए संशोधित किराया दर का आधिकारिक भाड़ा चार्ट जारी करे. उन्होंने कहा कि भाड़ा चार्ट लागू होने से यात्रियों और चालकों के बीच किराये को लेकर होने वाले विवाद और नोकझोंक पर रोक लगेगी.

डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी रिची पांडे से मुलाकात कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. अध्यक्ष ने बताया कि यदि शीघ्र भाड़ा चार्ट जारी नहीं किया गया तो चालक संघ आगे भी बंदी, रैली और धरना जैसे आंदोलन जारी रखेगा.

अवैध वसूली पर कार्रवाई का किया स्वागत

संघ के पदाधिकारियों ने सीतामढ़ी में अवैध रूप से काटे जा रहे कूपन तथा विश्वनाथपुर, चकमहिला बस पड़ाव समेत नगर निगम के नाम पर विभिन्न स्थानों पर हो रही अवैध वसूली पर प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया.

बड़ी संख्या में चालक रहे मौजूद

बंदी कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार, नीरज ठाकुर, कुणाल ठाकुर, सुशील मिश्रा, संतोष कुमार कर्ण, प्रभात कुमार, राहुल पाल, दीपक पाल, मकसूद, मो. शाहिद अली, समीम, राजेश कुमार, इमरान, दीपर, देवेंद्र महतो, श्याम ढापुर, शंभू दास, मनोज कुमार, मो. अफरोज, लामू सहनी, राम प्रमोद राय सहित बड़ी संख्या में ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें:बिहार के इन इलाकों में 2027 तक नहीं खरीद पाएंगे जमीन, सरकार ने जारी किया आदेश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel