[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी Sitamarhi DM Inspection: सदर अस्पताल में आधी रात पहुंचे डीएम, तीन महिला डॉक्टरों का रोका वेतन, एएनएम सस्पेंड

Sitamarhi DM Inspection: सदर अस्पताल में आधी रात पहुंचे डीएम, तीन महिला डॉक्टरों का रोका वेतन, एएनएम सस्पेंड

Sitamarhi DM Inspection: सदर अस्पताल में आधी रात पहुंचे डीएम, तीन महिला डॉक्टरों का रोका वेतन, एएनएम सस्पेंड
आधी रात को सदर अस्पताल पहुंच निरीक्षण करते डीएम

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

Sitamarhi DM Inspection: सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखने के लिए बीती देर रात जिलाधिकारी (DM) रिची पांडे ने औचक निरीक्षण किया. आधी रात को अचानक हुए इस वीआईपी निरीक्षण से अस्पताल परिसर और स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कई व्यवस्थाओं में भारी खामियां और लापरवाही सामने आईं, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और ऑन द स्पॉट कड़े एक्शन लिए.

तीन महिला डॉक्टर गायब, वेतन रोकने का आदेश

जिलाधिकारी ने जब डॉक्टरों के ड्यूटी रोस्टर और उपस्थिति पंजी की जांच की, तो रात की ड्यूटी से तीन महिला चिकित्सक बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाई गईं. इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए डीएम रिची पांडे ने तीनों फरार महिला डॉक्टरों के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश जारी कर दिया. इसके साथ ही उन्होंने अनुपस्थिति को लेकर स्पष्टीकरण भी मांगा है.

मरीजों से दुर्व्यवहार पर एएनएम सस्पेंड

निरीक्षण के दौरान सिर्फ डॉक्टर ही नहीं, बल्कि नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही भी उजागर हुई. अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने एक एएनएम (ANM) के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों और दुर्व्यवहार की बात डीएम के सामने रखी. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने उस एएनएम को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) करने का कड़ा निर्देश जारी कर दिया.

लापरवाही पर मिलेगी कड़ी सजा: डीएम

डीएम ने अस्पताल प्रशासन को स्वास्थ्य सेवाओं में तत्काल सुधार लाने की सख्त हिदायत दी. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी व्यवस्था और मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. अस्पताल में आने वाले हर मरीज को समय पर हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए, इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं होगी.

ये भी पढ़ें: स्थायी लोक अदालत से अब होगा विवादों का त्वरित निपटारा, बिना खर्च और अपील के मिलेगा अंतिम समाधान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel