[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी Sitamarhi Development Plan: पुनौरा धाम के विकास को पंख, नगर निगम समेत 299.32 वर्ग किमी क्षेत्र की बदली जाएगी सूरत

Sitamarhi Development Plan: पुनौरा धाम के विकास को पंख, नगर निगम समेत 299.32 वर्ग किमी क्षेत्र की बदली जाएगी सूरत

Sitamarhi Development Plan: पुनौरा धाम के विकास को पंख, नगर निगम समेत 299.32 वर्ग किमी क्षेत्र की बदली जाएगी सूरत
नगर निगम, सीतामढ़ी

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

Sitamarhi Development Plan: मां जानकी की पावन जन्मभूमि पुनौरा धाम में माता सीता के भव्य मंदिर निर्माण की शुरुआत के साथ ही बिहार सरकार ने सीतामढ़ी नगर निगम और उसके आसपास के इलाकों के सुनियोजित विकास की कवायद तेज कर दी है.नगर विकास एवं आवास विभाग ने शहर के पूर्व निर्धारित आयोजना क्षेत्र की सीमा में बड़ा विस्तार किया है.अब सीतामढ़ी के आसपास का कुल 299.32 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र सुव्यवस्थित रूप से विकसित किया जाएगा.विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पहले आयोजना क्षेत्र महज 99.23 वर्ग किलोमीटर था,जिसमें अब 200.09 वर्ग किलोमीटर का नया क्षेत्रफल जोड़ा गया है.इस कुल विस्तारित क्षेत्र में शहरी भाग 55.84 वर्ग किलोमीटर है,जबकि ग्रामीण क्षेत्र 243.48 वर्ग किलोमीटर शामिल है.

पांच प्रखंडों के 98 राजस्व ग्रामों का हुआ चयन 

इस महायोजना के तहत सुव्यवस्थित विकास के लिए विभिन्न पांच प्रखंडों के कुल 98 राजस्व ग्रामों को आयोजना क्षेत्र में शामिल किया गया है.इनमें सबसे अधिक डुमरा सीडी ब्लॉक के 58 राजस्व ग्राम शामिल हैं.इसके अलावा रीगा सीडी ब्लॉक के 17,परसौनी सीडी ब्लॉक के 14,रून्नीसैदपुर सीडी ब्लॉक के 7 और बथनाहा सीडी ब्लॉक के 2 राजस्व ग्रामों को जोड़कर विकास की नई रूपरेखा तैयार की गई है.

उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व की नई सीमाएं 

नए निर्धारण के तहत उत्तर-पश्चिमी भाग में डुमरा ब्लॉक के मनियारी से रीगा ब्लॉक के भगवानपुर पिपराही,कपरौल सिरोमन,सिरौली होते हुए बथनाहा के दोस्तपुर खडौली तक सीमा तय की गई है.वहीं दक्षिण-पूर्वी भाग में रून्नीसैदपुर ब्लॉक के धनहरा,मानिक चौक,प्रेम नगर,बहिलवारा उर्फ गाढ़ा वैना से परसौनी के गिसारा,कठोर उर्फ बैकुण्ठपुर होते हुए बैकुण्ठपुर उर्फ कथेरा टोला तक विस्तार हुआ है.

उत्तर-पूर्व और पश्चिम-दक्षिण क्षेत्रों का दायरा 

पूर्व-उत्तरी भाग में बथनाहा के नियामतुल्लापुर से डुमरा के बरियारपुर,भैरोभूरों,धरमपुर,परसौनी,परोहा,गोसाईपुर,मझौली,आरिफपुर वाजीदपुर,मिश्ररौली होते हुए कुम्हरा विशनपुर तक क्षेत्र फैला है.पश्चिम-दक्षिणी भाग में परसौनी के परसौनी खिरोधर,धुरवार परसौनी,अंधरा,परसौनी मेलवार,विशुनपुर धोधनी,परशुरामपुर,सोनारगवान से रीगा के भगवानपुर,रीवासी%20मकसुदपुर,पकड़ी होते हुए शंखी ग्राम तक सीमा विस्तारित है.

ये भी पढ़ें: हाजत से फरार चरस तस्कर प्रभु भगत पर 25 हजार का इनाम घोषित

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel