[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी अवैध रिवॉल्वर और 8 कारतूस के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

अवैध रिवॉल्वर और 8 कारतूस के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

0
अवैध रिवॉल्वर और 8 कारतूस के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल
अवैध रिवॉल्वर और कारतूस के साथ गिरफ्तार आरोपी को लेकर पुलिस टीम

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

Sitamarhi: सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाकर एक शातिर बदमाश को अवैध रिवॉल्वर और आठ जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है.

यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी में रोको-टोको जांच अभियान शुरू, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

सिंदुरिया बांध के पास हुई संयुक्त कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शुक्रवार रात बैरगनिया थाना पुलिस और इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 20वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने सिंदुरिया बांध के समीप विशेष अभियान चलाया. तलाशी के दौरान पचटकी यदु गांव निवासी रोहन कुमार को गिरफ्तार किया गया.

जांच में उसके पास से एक अवैध रिवॉल्वर और आठ चक्र जिंदा कारतूस बरामद किए गए.

यह भी पढ़ें: रक्सौल बॉर्डर पर दो उज़्बेकिस्तानी महिलाएं हिरासत में, दस्तावेजों की जांच जारी

पहले भी दर्ज है आर्म्स एक्ट का मामला

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है. वह बैरगनिया थाना कांड संख्या-194/25 में पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपित रह चुका है. उस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा गया था.

फिलहाल इस मामले में बैरगनिया थाना कांड संख्या-183/26 दर्ज कर अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: एसएसबी के नाम पर साइबर ठगी का गिरोह सक्रिय, सीमावर्ती इलाकों के व्यापारी निशाने पर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel