[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी स्वर्ण व्यवसायी की हत्या मामले में सात लोग दोषी करार

स्वर्ण व्यवसायी की हत्या मामले में सात लोग दोषी करार

0

सीतामढ़ी कोर्ट. वर्ष 2020 में रून्नीसैदपुर में स्वर्ण व्यवसायी से लूट के दौरान हत्या मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय ज्योति कुमार ने गुरुवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपित सात व्यक्तियों को दोषी करार दिया है. दोषी व्यक्तियों में कन्हौली थाना क्षेत्र के अररिया गांव निवासी तिलधारी महतो के पुत्र विजय महतो, परिहार थाना क्षेत्र के जगदर गांव निवासी क्रमशः धड़कन महतो के पुत्र कमलेश महतो, जय नारायण साह के पुत्र संजय कुमार, बेलसंड थाना क्षेत्र के शिवनगर भंडारी गांव निवासी उदय चंद्र मिश्रा के पुत्र सुजीत कुमार मिश्रा, रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के रैन खड़का गांव निवासी मो हामिद के पुत्र मो सद्दाम, रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के ही गैघट गांव निवासी महेंद्र साह के पुत्र विजय साह एवं डुमरा थाना क्षेत्र के भीसा गांव निवासी राजगीर राय के पुत्र शशि भूषण राय उर्फ शशि यादव शामिल है. भादवि की धारा 307/34, 302/34, 394/34, 412/34 एवं आर्म्स एक्ट में सभी को दोषी ठहराया गया है. सजा के बिंदु पर फैसले को लेकर तीन सितंबर 2025 की तिथि मुकर्रर की गयी है. कोर्ट ने फैसला के दिन न्यायालय में अनुपस्थित रहे अभियुक्त शशि भूषण राय को दोषी पाते हुए अजमानतीय अधिपत्र निर्गत करने का आदेश दिया है. वहीं, मामले के एक आरोपित जिले के नगर थाना क्षेत्र के जानकी स्थान निवासी संजय कुमार सर्राफ के पुत्र रोहित कुमार को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया गया. मामले में सरकार की ओर से अपर लोक अभियोजक हरि मोहन झा ने पक्ष रखा. वहीं, बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अखिलेश्वर, अमर कुमार मिश्रा, नीतू देवी, प्रगति श्रीवास्तव, राकेश कुमार झा एवं गणेश शंकर विद्यार्थी ने बहस की.

— क्या है पूरा मामला

रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के रून्नीसैदपुर गांव निवासी अनिल महतो की पत्नी उर्मिला देवी ने 19 मार्च 2020 को पुलिस को बयान देकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें लूट के उपरांत पति की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया था. बताया था कि पति अनिल महतो अपने मित्र स्वर्ण व्यवसायी रुन्नीसैदपुर निवासी विनय साह के साथ दुकान बढ़ा कर आभूषण और पैसा लेकर घर आ रहे थे. तभी लखन ठाकुर के घर के निकट अचानक दो अपाचे बाइक से अज्ञात अपराधकर्मी विनय साह को घेर लिया और उसे पैसा तथा आभूषण का बैग छीनने लगे. उसी क्रम में अपराधियों ने विनय साह को गोली मार दी, जो उसके कूल्हा में लगी. आभूषण, पैसा व विनय को बचाने के लिए जैसे ही पति दौड़े तो अपराधियों ने उन्हें सीने में गोली मार दी तथा पैसा व आभूषण सहित बैग छीन लिया. पति व जख्मी विनय साह को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले गए, जहां मेरे पति की मृत्यु हो चुकी थी. अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने गुप्तचर के निशानदेही पर विजय साह को लूट के आभूषण व पैसा के साथ गिरफ्तार किया. उसी के दोष स्वीकारोक्ति बयान पर अन्य लोगों का नाम सामने आया और सभी की गिरफ्तारी भी हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel