[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी सोनबरसा गोदाम की जांच कर एसडीओ ने मांगी रिपोर्ट

सोनबरसा गोदाम की जांच कर एसडीओ ने मांगी रिपोर्ट

0
सोनबरसा गोदाम की जांच कर एसडीओ ने मांगी रिपोर्ट

सीतामढ़ी. एसएफसी गोदाम, सोनबरसा के एजीएम वहां के जन वितरण प्रणाली विक्रेता को बेहतर चावल नहीं देते है. इससे सोनबरसा प्रखंड के डीलर परेशान हैं. एक डीलर की शिकायत पर सदर एसडीओ संजीव कुमार ने एसएफसी के जिला प्रबंधक को पत्र भेजकर वस्तु स्थिति की जानकारी दी है. साथ ही एक सप्ताह के अंदर मामले की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है. एसएफसी गोदाम से खराब चावल उपलब्ध कराने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पूर्व जिला प्रशासन व एसडीओ को कई प्रखंडों के गोदामों से गुणवत्ताहीन चावल आपूर्ति करने की शिकायत मिल चुकी है. सदर एसडीओ ने सोनबरसा प्रखंड की मड़पा पंचायत के डीलर ओसलेन खान की शिकायत पर जिला प्रबंधक से जांच रिपोर्ट मांगी है. पिछले दिनों डीलर ने एसडीओ से शिकायत की थी कि सोनबरसा गोदाम से समय पर राशन नहीं दिया जाता है. गोदाम पर कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. शिकायत की थी कि गोदाम से एक तो खराब चावल दिया जाता है. उस चावल में भी मिलावट रहता है. रोस्टर के अनुसार भी खाद्यान्न की आपूर्ति नहीं की जाती है. इतना ही नहीं, गोदाम को बार-बार बंद कर दिया जाता है. डीलर ने सदर एसडीओ से शिकायत कर गोदाम व कर्मियों की पूरी पोल ही खोल दी है. बताया कि गोदाम पर वाहनों की काफी कमी है. वहां जितने भी कर्मी हैं, सभी मनमानी करते हैं. एसडीओ को यह भी बताया कि यहां डीलर से पलदारी लेते हैं. हद तो यह कि खाद्यान्न भी कम दिया जाता है. डीलर के छह सूत्री आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीओ ने जिला प्रबंधक को जांच ही नहीं सौंपी है, बल्कि प्रतिवेदन की भी मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel