[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी Runnisaidpur News: जमीन विवाद में पिता की हत्या करने वाला बेटा तीन साल बाद गिरफ्तार

Runnisaidpur News: जमीन विवाद में पिता की हत्या करने वाला बेटा तीन साल बाद गिरफ्तार

0
Runnisaidpur News: जमीन विवाद में पिता की हत्या करने वाला बेटा तीन साल बाद गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी संजीत राय को न्यायिक हिरासत में भेजती पुलिस

Runnisaidpur News: महिन्दवारा थाना पुलिस ने वर्ष 2023 के चर्चित हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी संजीत राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. संजीत राय थाना क्षेत्र के सिरखिरिया गांव का रहने वाला है. उस पर अपने ही पिता देवेन्द्र राय की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है.

जमीन के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार इस मामले में महिन्दवारा थाना कांड संख्या 148/23 दर्ज है. प्राथमिकी मृतक की पत्नी रेणु देवी के फर्द बयान पर दर्ज की गई थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि उनका पुत्र संजीत राय अक्सर जमीन के बंटवारे को लेकर पिता पर दबाव बनाता था.

परिवार के मुताबिक देवेन्द्र राय का कहना था कि दो छोटे बेटों की शादी के बाद संपत्ति का बंटवारा किया जाएगा. इसी बात को लेकर घर में लगातार विवाद होता था.

यह भी पढ़ें: पुनौरा के रेशमी पैलेस में पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़

दलान में सो रहे पिता को मारी थी गोली

प्राथमिकी के अनुसार एक अक्टूबर 2023 की रात करीब 10 बजे देवेन्द्र राय अपने दलान में सो रहे थे. उसी दौरान संजीत राय वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. आरोप है कि इसके बाद उसने देसी पिस्तौल से पिता के पेट में गोली मार दी.

गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल देवेन्द्र राय को इलाज के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर ले गए. वहां से चिकित्सकों ने उन्हें पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया, जहां पांच अक्टूबर 2023 को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: तौफीक हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा राजद प्रतिनिधिमंडल

घटना के बाद से फरार था आरोपी

हत्या की वारदात के बाद संजीत राय लगातार फरार चल रहा था. पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. महिन्दवारा थाना पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel