[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी तौफीक हत्याकांड पर तेज हुई सियासत, RJD प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

तौफीक हत्याकांड पर तेज हुई सियासत, RJD प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

0
तौफीक हत्याकांड पर तेज हुई सियासत, RJD प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
तौफीक हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे RJD नेता कारी सोहैब

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

Taufiq Murder Case: सीतामढ़ी चोरौत प्रखंड के भंटाबाड़ी गांव में हुए तौफीक हत्याकांड को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का एक प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली.

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विधान परिषद सदस्य कारी सोहैब कर रहे थे. उन्होंने पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.

पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा

परिवार से मुलाकात के बाद कारी सोहैब ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए.

उन्होंने कहा कि इस जघन्य घटना में शामिल लोगों के खिलाफ निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.

यह भी पढ़ें: होमगार्ड जवान का हथियार के साथ फोटो वायरल, जांच के आदेश

सरकार पर लगाया दोहरे रवैये का आरोप

कारी सोहैब ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था के मामलों में समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विभिन्न मामलों में अलग-अलग रवैया अपनाती है.

उन्होंने कहा कि यदि अपराध के मामलों में कठोर कार्रवाई की नीति है, तो इस मामले में भी उसी प्रकार की कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए.

प्रेम प्रसंग के विवाद में हुई थी हत्या

गौरतलब है कि भंटाबाड़ी गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर उपजे विवाद के बीच किशोर तौफीक की हत्या कर दी गई थी.

परिजनों का आरोप है कि तौफीक के बड़े भाई का गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध था. इसी विवाद को लेकर तौफीक को निशाना बनाया गया और उसकी हत्या कर दी गई.

इलाके में अब भी तनाव का माहौल

घटना के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्रों में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है.

स्थानीय लोगों ने भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel