[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी राम-जानकी पथ का रूट फाइनल, सीतामढ़ी के 35 गांवों से गुजरेगा हाईवे, अयोध्या से जनकपुर का सफर होगा आसान

राम-जानकी पथ का रूट फाइनल, सीतामढ़ी के 35 गांवों से गुजरेगा हाईवे, अयोध्या से जनकपुर का सफर होगा आसान

0
राम-जानकी पथ का रूट फाइनल, सीतामढ़ी के 35 गांवों से गुजरेगा हाईवे, अयोध्या से जनकपुर का सफर होगा आसान
सांकेतिक फोटो

Ram janki Path: प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या से भाया गोपालगंज, मोतिहारी, शिवहर से मां जानकी की प्रकाट्यस्थली सीतामढ़ी होकर जनकपुर को जोड़ने वाली राम-जानकी पथ में सीतामढ़ी के कुल 35 गांव शामिल किये गये हैं. जिन गांवों होकर यह पथ गुजरेगा उसमें सीतामढ़ी नगर निगम क्षेत्र के अलावा परसौनी, रीगा, बथनाहा, परिहार और सुरसंड ब्लॉक के गांव शामिल है. इसको लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सीतामढ़ी के गांवों की सूची जारी की है.

क्या होगा रूट

राम-जानकी मार्ग में मशरख, चकिया, शिवहर, सीतामढ़ी, भिट्ठामोड़ फोरलेन एनएच 27ए, एनएच 227 का 146 किलोमीटर लंबाई में निर्माण कार्य इसी वर्ष शुरू हो जायेगा. फिलहाल इस सड़क के एलाइनमेंट को मंजूरी मिलने के बाद थीम इंजीनियरिंग कंसलटेंट को डीपीआर बनाने की जिम्मेवारी दी गयी है.

जानकारी के मुताबिक, रामजानकी मार्ग का फोरलेन निर्माण करीब 240 किलोमीटर लंबाई में अयोध्या से सीतामढ़ी-नेपाल सीमा तक करने की योजना है. यह बिहार उत्तरप्रदेश सीमा के पास मेहरौना घाट से शुरू होकर सीवान, पूर्वी चंपारण होकर भिट्ठामोड़ तक जायेगी.

इस नेशनल हाईवे में मां जानकी की प्रकाट्यस्थली पुनौराधाम मंदिर भी आयेगा, जहां मां सीता की भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. श्री हलेश्वर नाथ महादेव मंदिर के साथ पंथपाकड़ धाम, जहां माता जानकी की डोली रखी गयी थी, वहां से भी यह मार्ग गुजरेगा.

मशरख से चकिया और शिवहर से भिट्ठामोड़ का बन रहा डीपीआर

मशरख से चकिया और शिवहर से भिट्ठामोड़ का अलाइनमेंट तय होना था. इसे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की मंजूरी पिछले दिनों मिल चुकी है. इनकी डीपीआर बन रही है. इसमें चकिया से सीतामढ़ी भिट्ठामोड़ तक करीब 1450 करोड़ रुपये है.

साथ ही चकिया से सीतामढ़ी भिट्ठामोड़ तक करीब 101 किलोमीटर है और इसके निर्माण पर 2100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निदेशक कमलेश कुमार सिंह ने एक ऑफिसियल लेटर जारी किया है. इस लेटर के जरिए उन्होंने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी (Land Acquisition Officer) को इस प्रोजेक्ट के लिए मुख्य जिम्मेदार अधिकारी बनाया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

ये गांव किये गये शामिल

राम-जानकी पथ में परसौनी, अंडहारा, बेनीपुर, मदनपुर, देमा, भगवानपुर, बखरी, करनहिया, भोरहा, अन्हारी, पुनौरा, खैरवा, भवदेपुर, भगवानपुर पिपराही, कपरौल सिरोमन, रंजीतपुर, फतहपुर गिरमिसानी, सिरौली, बैराहा, कमलदह, दोस्तपुर, पंडौल उर्फ पंथपाकड़, बथनाहा, तुरकौलिया, सिरसिया, सुतिहारा राम, बखरी, सुरगहिया, अदलपुर, हरारी दुलारपुर, बनौली, बराही, सुरसंड, गोपालपुर, श्रीखंडी भिट्ठा आदि गांव शामिल किये गये हैं.

इसे भी पढ़ें:  पटना में सरेआम दारोगा की बेटी से छेड़खानी, भाई को बीच सड़क पीटा, पुलिस के सामने दी धमकी

Previous article मखान के उत्पाद, मौसमी फल, मशरूम व गमले के फूलों की लगी प्रदर्शनी
Next article महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर मजदूरों ने निकाली मनरेगा शव यात्रा
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel