[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी पुनौरा धाम में मां जानकी के भव्य मंदिर निर्माण का आदेश जारी, 151 फुट ऊंचा होगा माता सीता का मंदिर

पुनौरा धाम में मां जानकी के भव्य मंदिर निर्माण का आदेश जारी, 151 फुट ऊंचा होगा माता सीता का मंदिर

0
पुनौरा धाम में मां जानकी के भव्य मंदिर निर्माण का आदेश जारी, 151 फुट ऊंचा होगा माता सीता का मंदिर
सांकेतिक फोटो

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में मां जानकी का भव्य मंदिर निर्माण के लिए सोमवार को आदेश जारी कर दिया गया. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के चयनित अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स को मंदिर निर्माण का कार्य सौंपा गया. इस परियोजना पर कुल 942.383 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. 42 माह में कार्य पूर्ण करने की संभावित तिथि निर्धारित की गयी है. इस परिसर में बनने वाले मुख्य मंदिर की ऊंचाई 151 फुट की होगी.

क्या-क्या सुविधा मिलेगी

इस परियोजना के तहत मुख्य मंदिर के चारों ओर परिक्रमा पथ, परकोटा, अनुष्ठान मंडप का निर्माण किया जायेगा. साथ ही मां जानकी के सौंदर्यीकरण का कार्य भी होगा. पर्यटकों (तीर्थ यात्रियों) के ठहरने, म्यूजियम एवं ऑडिटोरियम की भी सुविधा उपलब्ध होगी.

सरकार की ओर से 50 एकड़ भूमि अधिग्रहण करने के लिए 165.57 करोड़ की राशि की भी स्वीकृति दी गयी है. पुनौराधाम मंदिर में 17 एकड़ भूमि पूर्व से उपलब्ध है. मंदिर निर्माण के बाद 10 वर्षों के लिए संचालन एवं प्रबंधन से संबंधित कार्य भी किये जायेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

रामायण में पुनौरा धाम मां सीता की जन्म स्थली

इस मंदिर की महत्ता काफी पौराणिक एवं ऐतिहासिक है. पौराणिक धर्मग्रंथ रामायण में पुनौराधाम माता सीता की जन्म स्थली है. माता सीता की जन्मस्थली होने के कारण हिंदुओं एवं सनातनियों के लिए यह परम पवित्र तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है.

अयोध्या में भगवान श्रीराम के नवनिर्मित भव्य मंदिर निर्माण के बाद इसी के अनुरूप बिहार सरकार द्वारा पुनौरा धाम में भी भव्य मंदिर निर्माण किया जाना है. पर्यटन विभाग द्वारा मां जानकी जन्मभूमि पुनौरा धाम सीतामढ़ी के विकास के लिए मंदिर परिसर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

इसे भी पढ़ें: एलाइनमेंट बदला, अब किशनगंज में 72 किमी तक गुजरेगा सिलीगुड़ी-गोरखपुर एक्सप्रेसवे, देखिये लेटेस्ट अपडेट

Previous article नवजात की खरीद-बिक्री में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार
Next article गोला में शान-ए-औलिया कांफ्रेंस का आयोजन, उमड़े सैकड़ों अकीदतमंद
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel