[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी punaura dham temple: पुनौरा धाम में पिलर और परिकोटा का निर्माण शुरू, समय पर काम पूरा करने का आदेश

punaura dham temple: पुनौरा धाम में पिलर और परिकोटा का निर्माण शुरू, समय पर काम पूरा करने का आदेश

punaura dham temple: पुनौरा धाम में पिलर और परिकोटा का निर्माण शुरू, समय पर काम पूरा करने का आदेश
पुनौरा धाम मंदिर निर्माण्र कार्य का निरीक्षण करते डीएम

सीतामढ़ी से रतिकांत झा की रिपोर्ट

punaura dham temple: माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम में भव्य मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर डीएम रिची पांडेय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई.इस दौरान डीएम ने कार्यदायी संस्था अहुवालिया कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ परियोजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली.डीएम ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने का सख्त निर्देश दिया.

परिकोटा, पिलर और फाउंडेशन का काम शुरू

बैठक में बताया गया कि परियोजना के तहत मंदिर के पिलर निर्माण, परिसर के परिकोटा निर्माण और फाउंडेशन तैयार करने का कार्य शुरू हो चुका है.इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पहुंच पथ के रूप में मिट्टी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है.परियोजना क्षेत्र में आने वाले पुराने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, पर्यटन भवन, वॉटर फाउंटेन और मां जानकी यात्री निवास सहित अन्य भवनों के ध्वस्तीकरण का कार्य भी पूरा कर लिया गया है.

तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी, काम में आएगी गति

अधिकारियों के अनुसार, परियोजना के लिए आवश्यक सॉइल सर्वे और पर्यावरणीय स्वीकृति समेत अन्य सभी तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं.इससे अब निर्माण कार्य को और अधिक गति मिलेगी.डीएम ने अधिकारियों को नियमित निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि पुनौरा धाम को देश के एक प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन स्थल के रूप में समय पर विकसित किया जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel