[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चोरी

घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चोरी

0
घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चोरी

रून्नीसैदपुर. गाढ़ा थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर गांव निवासी रामस्वार्थ सिंह के पुत्र पवन सिंह ने थाना में एक प्राथमिक की दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने अज्ञात चोरों के द्वारा घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी करने की बात कही है. कहा है कि विगत 27 मार्च को वे अपने घर में ताला बंद करके सीतामढ़ी चले गये थे. नौ अप्रैल को जब वे वापस अपने घर लौटे तो घर का ताला टूटा पाया और घर के अंदर का सभी सामान बिखरा पड़ा था. चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. सीसीटीवी के फुटेज को देखने पर पता चला कि दो अप्रैल के मध्य रात्रि में अज्ञात चोर दीवाल फांदकर घर के अंदर प्रवेश किया और घर का ताला तोड़कर सभी सामानों की चोरी कर ली. चोरी गये सामान में फूलहा बर्तन, सोने के जेवरात, बहुमूल्य साड़ियां व 50 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान शामिल है. गृहस्वामी ने पेन ड्राइव में घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel