[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त, मवेशी व्यापारी की मौत,

पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त, मवेशी व्यापारी की मौत,

0
पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त, मवेशी व्यापारी की मौत,

सोनबरसा. भुतही थाना क्षेत्र के भुतही एनएच 77 सोनिया स्थान के समीप रविवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप वैन डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में पिकअप वैन पर सवार मवेशी व्यापारी की मौत हो गयी. वहीं, चालक गंभीर रुप से जख्मी हो गया. मृतक शफी अहमद खान(उम्र करीब 65 वर्ष) पिता मोहम्मद सुआमित खान कन्हौली थाना क्षेत्र के मरपा गांव के निवासी थे. वहीं, चालक भुतही गांव के वार्ड नंबर तीन निवासी मोहम्मद असरार अहमद उर्फ फुदिया के पुत्र सफीउल्लाह को बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल सीतामढ़ी ले जाया गया है. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कुमार प्रभाकर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन किया. पुलिस ने पंचनामा तैयार करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, मरपा वार्ड नंबर 13 निवासी शफी अहमद खान खस्सी बकरी की खरीद बिक्री करते हैं. शनिवार की मध्य रात्रि वह पांच अन्य व्यापारियों के साथ पिकअप वैन(बीआर06 जीइ 7939) पर बकरा(खस्सी) लादकर सीतामढ़ी ले गया. वहां बकरा बेचने के बाद पिकअप वैन से वापस गांव लौट रहा था. नींद आने के कारण चालक ने स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया, जिसके फलस्वरुप तेज रफ्तार पिकअप वैन सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बुरी तरह जख्मी मवेशी व्यापारी व पिकअप वैन के चालक को इलाज हेतु सीतामढ़ी ले गये, जहां इलाज के क्रम में ही मवेशी व्यापारी ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजन को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel