[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी प्रतिभागी छात्राएं को मिला प्रमाण-पत्र

प्रतिभागी छात्राएं को मिला प्रमाण-पत्र

0
प्रतिभागी छात्राएं को मिला प्रमाण-पत्र

डुमरा. जिला मुख्यालय स्थित राम सेवक सिंह महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत वन महोत्सव सप्ताह 1 से 7 जुलाई तक मनाया गया. जिसके अंतर्गत बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, कविता पाठ, पोस्टर मेकिंग, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. वन महोत्सव सप्ताह का समापन समारोह सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ किया गया. इसमें सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किये गए. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रधानाचार्य प्रो डॉ रेणु ठाकुर ने किया. उन्होंने छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए महाविद्यालय में चल रहे विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए उससे होने वाले लाभ की जानकारी भी दी. उन्होंने बताया कि बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वाधान में 9 जुलाई को सुबह 7 बजे से महाविद्यालय में रेड रन मैराथन का आयोजन किया गया है. इस मैराथन में महाविद्यालय की छात्राएं शामिल होगी. इसमें सफल 10 छात्राएं को 12 जुलाई को आयोजित होने वाले जिलास्तरीय मैराथन में शामिल होने का अवसर मिलेगा. इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो आरती पांडेय के द्वारा किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉ पंकजवासिनी ने सरस्वती वंदना से किया.

इस मौके पर डॉ अर्पणा कुमारी, डॉ अमजद अली, डॉ रविंद्र कुमार, प्रो सीमा कुमारी, डॉ विभा कुमारी, डॉ पिंकी कुमारी, डॉ पुष्पांजलि, डॉ अर्चना कुमारी, डॉ रजनीश कुमार व डॉ प्रवीण कुमार समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel