[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी सीतामढ़ी: परिहार विधायक का व्हाट्सएप हैक कर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सीतामढ़ी: परिहार विधायक का व्हाट्सएप हैक कर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
सीतामढ़ी: परिहार विधायक का व्हाट्सएप हैक कर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

Sitamarhi News: परिहार विधायक गायत्री देवी का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर उनके संपर्कों से फर्जी तरीके से पैसे मांगने वाले आरोपी को साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई.

पुलिस के अनुसार, दो जून 2026 को विधायक के मोबाइल पर एक कॉल आने के बाद उनके मोबाइल और व्हाट्सएप अकाउंट का अनधिकृत एक्सेस प्राप्त कर लिया गया था. इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप से जुड़े संपर्कों को संदेश भेजकर पैसे की मांग की थी.

तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामले की शिकायत मिलने पर साइबर थाना, सीतामढ़ी में कांड संख्या 46/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई. तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मंदाछ गांव निवासी टुनटुन कुमार के रूप में की. इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है.

साइबर अपराध से बचाव को लेकर पुलिस की अपील

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. साथ ही आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

सीतामढ़ी पुलिस ने लोगों से कहा है कि किसी भी अज्ञात कॉल, संदिग्ध लिंक या ओटीपी को साझा न करें. साइबर अपराध से जुड़ी किसी भी घटना की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel