[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी गुरुकुल डिग्री कॉलेज में स्नातक के सभी विषयों में रिक्त सीटों पर 30 तक होगा नामांकन

गुरुकुल डिग्री कॉलेज में स्नातक के सभी विषयों में रिक्त सीटों पर 30 तक होगा नामांकन

0

सीतामढ़ी. उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज डुमरा में स्नातक के तीनो संकायों में रिक्त सीटों पर एक बार फिर से दिनांक 30 अगस्त तक होने वाले ऑन स्पॉट नामांकन को लेकर छात्र एवं छात्राओं की भीड़ लगने लगी है. कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2025-29 में कला, वाणिज्य एवं विज्ञान में रिक्त रह गये सीटों पर छात्र-छात्रा इसका लाभ उठा रहे है. प्राचार्य नूतन रमण ने बताया कि बीआरए बिहार विश्वविद्यालय द्वारा जारी किये गये प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सूची में जिन छात्र-छात्राओं का नाम प्रकाशित नहीं हो सका है, वैसे छात्र-छात्रा इस अवसर का लाभ उठा सकते है. इस सत्र में नामांकन के लिए यह अंतिम मौका है. प्राचार्य ने बताया कि स्नातक पास एवं प्रतिष्ठा के लिए सभी विषयों में सीट रिक्त है. हिंदी में 131, इतिहास में 135, मनोविज्ञान में 98, गृह विज्ञान में 104, अर्थशास्त्र में 93, भूगोल में 102, संगीत में 85, राजनीति विज्ञान में 112, उर्दू में 32, लेखाशास्त्र में 90, प्राचीन भारतीय इतिहास में 124, अंग्रेजी में 68, संस्कृत में 28, समाजशास्त्र में 31, रसायन में 71, वनस्पति विज्ञान में 70, जंतु विज्ञान में 86, गणित में 92, एवं भौतिकी में 65 सीट रिक्त है. अभी ऑनलाइन पोर्टल ओपन होने के कारण छात्र-छात्राओं का आवेदन अप्लाई करने के साथ ही नामांकन भी ऑन स्पॉट हो रहा है. इस अवसर का लाभ लेकर छात्र-छात्रा अपने पसंदीदा विषय के साथ स्नातक में नामांकन ले सकते है. प्राचार्या ने बताया कि कॉलेज में स्नातक के छात्र-छात्राओं के लिए नियमित क्लास एवं स्मार्ट क्लास की सुविधा प्रदान किया जा रहा है. वहीं, कॉलेज में विज्ञान के छात्र-छात्राओं को प्रायोगिक कक्षा के किये अत्याधुनिक प्रयोगशाला की व्यवस्था है. इस महाविद्यालय में नामांकन लेने वाले सभी छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान के माध्यम से 50 हजार रुपये की राशि भी दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel