[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी छात्र रिपु की हत्या में आरोपित नीतीश व संजीव ने कोर्ट में किया सरेंडर

छात्र रिपु की हत्या में आरोपित नीतीश व संजीव ने कोर्ट में किया सरेंडर

0

सीतामढ़ी कोर्ट. मेहसौल पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद पुलिसिया दबाव में छात्र रिपु हत्याकांड में आरोपित डुमरा थाना क्षेत्र के भिसा गांव निवासी नगीना राय के पुत्र नीतीश कुमार व प्रमोद राय के पुत्र संजीव कुमार ने सोमवार को सीजेएम राजेश कुमार के न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से आत्मसमर्पण कर दिया. जहां न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में मंडलकारा सीतामढ़ी भेजने का आदेश दिया है.

–मेहसौल पुलिस कर रही थी ताबड़तोड़ छापेमारी

घटना की रात तकरीबन लगभग नौ बजे मेहसौल थाना गश्ती दल को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक युवक की हत्या कर मेहसौल क्षेत्र के नाहर चौक के पास एक सुनसान मार्ग पर फेंककर फरार हो गया हैं. तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. बाद में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया था. उस वक्त परिजनों ने पुलिस को बताया था कि रिपु अपने कुछ साथियों के साथ गांव में बैठा हुआ था, जहां गोली चलने की घटना कारित की गई. दोनों घटनास्थलों की घेराबंदी कर एसएफएल टीम द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन हेतु जांच की गयी थी.

–सुनसान सड़क पर बरामद हुआ था शव

बताया गया कि गत 2 दिसंबर को मेहसौल थाना क्षेत्र के नाहर चौक के के समीप सुनसान रास्ते पर रिपु कुमार का शव पुलिस ने बरामद किया था. रिपु की गोली मारकर हत्या की गई थी. घटना को लेकर डुमरा थाना क्षेत्र के भिसा निवासी सीताराम राय ने पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराकर ग्रामीण राम नगीना राय के पुत्र नीतिश कुमार व प्रमोद राय का पुत्र संजीव कुमार समेत तीन-चार अज्ञात युवकों को आरोपित किया था. बताया था कि आरोपी के द्वारा पहले भी जान से मारने की धमकी दी गयी थी. घटना को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel