[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी सीतामढ़ी: अनुसंधान में लापरवाही पर नानपुर थाना का सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड

सीतामढ़ी: अनुसंधान में लापरवाही पर नानपुर थाना का सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड

0
सीतामढ़ी: अनुसंधान में लापरवाही पर नानपुर थाना का सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

Sitamarhi News: लंबित मामले की समीक्षा के दौरान नानपुर थाना के एक मामले में गंभीर अनुसंधानात्मक शिथिलता पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने संबंधित अनुसंधानकर्ता सब-इंस्पेक्टर प्यारेलाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

दो वर्षों से नहीं हुई कोई प्रगति

जानकारी के अनुसार नानपुर थाना कांड संख्या-274/22 एक जुलाई 2022 को भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 120(बी) और 34 के तहत दर्ज किया गया था. समीक्षा के दौरान पाया गया कि मामले में पिछले दो वर्षों से कोई उल्लेखनीय अनुसंधानात्मक प्रगति नहीं हुई थी.

दैनिकी भी नहीं की गई समर्पित

जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित अनुसंधानकर्ता द्वारा मामले में कोई दैनिकी भी समर्पित नहीं की गई थी. इससे कांड की जांच प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित रही.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार जांच के बाद सब-इंस्पेक्टर प्यारेलाल पर कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही, अनुसंधान में अनावश्यक विलंब तथा वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोप सिद्ध पाए गए.

विभागीय कार्रवाई के तहत निलंबन

मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय कार्रवाई के तहत सब-इंस्पेक्टर प्यारेलाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनुसंधान कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel