[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी शराब के नशे में हंगामा करता व्यक्ति गिरफ्तार

शराब के नशे में हंगामा करता व्यक्ति गिरफ्तार

0
शराब के नशे में हंगामा करता व्यक्ति गिरफ्तार

सीतामढ़ी. पुनौरा थाने की पुलिस ने सोमवार की शाम रंजीतपुर गांव में शराब के नशे में पत्नी व घरवालों के साथ मारपीट व हंगामा करते व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान रंजीतपुर निवासी नागेश्वर साह के रुप में की गयी है. इस संबंध में आरोपित की पत्नी सुनीता देवी के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पूर्व के मारपीट मामले के दो आरोपित गिरफ्तार

सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने सोमवार की शाम थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर छापेमारी कर मारपीट मामले में आरोपित दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विनय प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी में भवदेपुर चौक निवासी असगर खान के पुत्र अफसर खान व अस्पताल रोड निवासी स्व हनीफ के पुत्र मो इसराइल है. आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

हत्या के आरोप में पति व पत्नी गिरफ्तार

सुप्पी. स्थानीय थाने की पुलिस ने सोमवार रात अख्ता गांव में छापेमारी कर पूर्व के हत्या मामले में आरोपित मुन्ना महतो व पत्नी संगीता देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने इसकी पुष्टि की है.

134 लीटर सौंफी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सुप्पी. थाने की पुलिस टीम ने सोमवार रात गश्ती के दौरान मोहनी मंडल रेलवे गुमटी के पास 134 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिनकी पहचान मेजरगंज थाना क्षेत्र के बसबिट्टा गांव निवासी कैफे मंसूरी एवं रुसुलपुर गांव के छनकी टोला निवासी दीपू सहनी के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel