[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी चोरी की बाइक के साथ मझौलिया का युवक गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ मझौलिया का युवक गिरफ्तार

0
चोरी की बाइक के साथ मझौलिया का युवक गिरफ्तार

रीगा. थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुसमारी-खैरबा पथ में चोरी की बाइक के साथ बाइक चोर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पेट्रोल-पंप से पूरब वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखते ही बाइक घूमाकर भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस बल ने खदेड़ कर पकड़ लिया. आरोपित की पहचान जिले के बथनाहा थाना अंतर्गत मझौलिया गांव के वार्ड आठ निवासी मो जफर के पुत्र राजा कुमार के रूप में की गयी है. आरोपित द्वारा बाइक का कोई कागज नहीं दिखाया गया. नंबर प्लेट भी गायब कर दिया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

मारपीट का आरोपित गिरफ्तार

मेजरगंज. थाने की पुलिस ने शनिवार को थाना अंतर्गत हिरोलवा गांव में छापेमारी कर स्थानीय सुनील कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध पूर्व में जमीन संबंधी विवाद को लेकर मारपीट करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज है.

मोबाइल चोरी मामले का आरोपित गिरफ्तार

सीतामढ़ी. मेहसौल थाने की पुलिस ने शनिवार की रात छापेमारी कर चोरी की मोबाइल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान जिले के रीगा थाना क्षेत्र के भवदेपुर निवासी मो रहमतुल्लाह के पुत्र गुड्डू अंसारी के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष फेराज अंसारी ने बताया कि इसी वर्ष मोबाइल चोरी के एक मामले में गुड्डू अंसारी पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel